..................... Mahakumbh 2025 Viral Girl Monalisa Stylish Fake Ai Video Went Viral People Got Shocked - Hindi Filmibeat

Mahakumbh 2025 की वायरल गर्ल Monalisa फिल्मों में करेंगी काम? देखें उनका स्टाइलिश लुक, Viral Video!

Monalisa Stylish Look Video Viral

Monalisa Stylish Look Video Viral: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहा महाकुंभ 2025 काफी चर्चा का विषय बना हुआ है और आपको बता दें कि यहां पर सिर्फ भारत के ही नहीं बल्कि देश विदेश से भी लोग शामिल हो रहे हैं। इसी के अलावा बॉलीवुड से लेकर टेलीविजन के कई सारे सेलिब्रिटीज ने भी महाकुंभ में डुबकी लगाई है। इस महाकुंभ में बड़े-बड़े साधु संत भी शामिल हुए हैं।

लेकिन आपको बता दें कि महाकुंभ 2025 में साधु संतों के अलावा कई ऐसे लोग भी हैं जो काफी चर्चा का विषय बन गए हैं। कभी हर्षा रिछारिया तो कभी IITIAN बाबा को सोशल मीडिया पर वायरल होते हुए देखा जा रहा है। लेकिन इसी बीच माला बेचने वाली मोनालिसा सामने आई और उनकी खूबसूरती पर हर कोई फिदा हो गया।

अभी के वक्त में मोनालिसा इंटरनेट सेंसेशन बन गई है और उनको कई फिल्मों के ऑफर भी आ चुके हैं। कुछ वक्त पहले मोनालिसा ने अपना मेकओवर भी करवाया था और उनका ऐसा लुक लोगों को काफी पसंद भी आया था। अभी इसी बीच उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और इसमें वह काफी स्टाइलिश नजर आ रही है।

मोनालिसा की इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उन्होंने अपने बालों को खुला रखा हुआ है और काफी स्टाइलिश ड्रेस के साथ में नजर आ रही हैं। लेकिन हैरानी की बात यह है कि इतनी सादा और सिंपल रहने वाली मोनालिसा इतनी ग्लैमरस लुक में कैसे नजर आ सकती हैं। काफी सारे लोग तो मोनालिसा के इस लुक पर सवाल उठाते हुए भी नजर आए।

लेकिन आपको बता दें कि मोनालिसा की यह वीडियो पूरी तरीके से फेक है और इसको AI के माध्यम से बनाया गया है। हालांकि इससे पहले भी मोनालिसा की कई सारी तस्वीर और वीडियो वायरल हो चुकी है जो कि एडिटेड थी। कई सारे सेलिब्रिटीज की भी एडिटेड तस्वीरें वायरल होती हुई नजर आती हैं। तो इसमें हैरानी की कोई बात भी नहीं है।

Read more about: mahakumbh 2025
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X