महाकुंभ में माला बेचने वाली को देख दीवाने हुए लोग, सेल्फी लेने वालों की लग गई लंबी लाइन

Mahakumbh 2025

Mahakumbh 2025: महाकुंभ 2025 इन दिनों जमकर चर्चाओं में बना हुआ है। लाखों करोंड़ों की संख्या से लोग महाकुंभ में स्नान करने आ रहे हैं। 144 सालों बाद लगे महाकुंभ में देश से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु आ रहे है। ऐसे में कई लोग खास मीडिया लाइमलाइट में बने हुए हैं।

महाकुंभ में छा गई ये लड़की
कभी आईआईटीएन बाबा अपने बयानों की वजह से चर्चाओं में बने हुए हैं। तो कभी सबसे खूबसूरत साधवी अपने लुक्स को लेकर ट्रोल हो रही हैं ऐसे में महाकुंभ में एक माला बेचने वाली लड़की खास चर्चाओं में आ गई है। जी हां, यह लड़की सुबह से शाम तक कुंभ में माला बेच रही है, लेकिन लड़की को देख लोग माला तो खरीद ही रहे हैं, लेकिन लड़की के साथ जमकर तस्वीरें भी क्लिक करवा रहे हैं।

माला बेचने वाली लड़की के साथ लोग ले रहे सेल्फी
बता दें कि माला बेचने वाली इस लड़की का नाम है मोनालिसा। मोनालिसा के वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहे हैं। बता दें कि इंदौर की रहने वाली इस लड़की के नैन नक्श और शॉर्प फीचर्स देख लड़की की खूबसूरती की जमकर तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि महाकुंभ में यह लड़की इतनी पॉपुलर हो गई है कि जो भी कुंभ आ रहा है लड़की के साथ सेल्फी जरूर ले रहा है।

इंस्टा पर पॉपुलर हैं मोनालिसा
एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि लड़की कहती है कि लोग उसकी तस्वीरें खींचने आते हैं तो उसे अच्छा नहीं लगता है। लड़की ने यह भी कहा उसका इंस्टाग्राम पर एकाउंट है और फेसबुक पर पेज भी है। बता दें कि लड़की के इंस्टा हैंडल पर हजारों की संख्या के फॉलोअर्स हैं। मोनालिसा के वीडियोज भी मिलियंस में जाते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X