Video- फिल्म के बाद मोनालिसा के लिए ऑफर्स की लाइन, दूसरे बड़े प्रोजेक्ट का किया ऑफिशियल अनाउंसमेंट

Viral Girl Monalisa Announces New project

Viral Girl Monalisa Announces New project: महाकुंभ 2025 से वायरल हुई माला बेचने वाली लड़की मोनालिसा इन दिनों अपने एक्टिंग करियर की तैयारियां कर रही हैं। जहां मोनालिसा पहली फिल्म साइन कर चुकी हैं तो वहीं अब उनके साथ एक दूसरा बड़ा ऑफर लगा है जिसके लिए वो बहुत जल्द विदेश रवाना हो रही है। ये गुड न्यूज़ मोनालिसा ने खुद सोशल मीडिया के जरिए शेयर की है।

मोनालिसा को विदेशों से ऑफर आने लगे हैं. मोनालिसा को अपना दूसरा प्रोजेक्ट मिल गया है, जिसके लिए वह इंडिया से बाहर जाएगी। दरअसल, मोनालिसा को फिल्म के बाद अब नेपाल से ऑफर आया है। उन्हें नेपाल में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में बतौर गेस्ट हिस्सा लेने का आमंत्रण मिला है।

इस मौके पर वह एक दिग्गज म्यूजिक कंपोजर के साथ स्टेज शेयर करेगी। इस बात की जानकारी निर्देशक सनोज मिश्रा ने मोनालिसा के साथ ही है। उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने मोनालिसा के नेपाल जाने की बात का खुलासा किया है।

इस वीडियो में उन्होंने कहा, 'हमें महाशिवरात्रि पर नेपाल के शहर मल्लापुर पतोरा में 26 फरवरी को पहुंच रहे हैं। इस खास कार्यक्रम में नेपाल के एक बड़े म्यूजिक कंपोजर भी शामिल हो रहे हैं।' इस वीडियो में मोनालिसा ज्यादा से ज्यादा लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने की अपील करती दिख रही हैं।

Read more about: monalisa viral girl monalisa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X