..................... Mahakumbh 2025 most beautiful sadhvi Anchor Harsha Richhariyas Video Viral - Hindi Filmibeat

महाकुंभ 2025 की सबसे सुंदर साध्वी हर्षा रिछारिया पर उठे सवाल, बोल्ड आउटफिट में वीडियो वायरल

Harsha Richhariyas

Harsha Richhariyas: हाल ही में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ 2025 की शुरुआत हुई है। आज यानी की 14 जनवरी को पहला महाकुंभ स्नान हुआ है जिसमें तकरीबन डेढ़ करोड़ लोगों ने मां गंगा की डुबकी लगाई है। इस महाकुंभ में काफी सारे श्रद्धालुओं के अलावा साधु संत और साध्वी पहुंचे।

लेकिन अब इसी बीच इस महाकुंभ में एक ऐसी साध्वी पहुंची है जो पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां तक कि उनको इस महाकुंभ की सबसे सुंदर साध्वी कहा जा रहा है। सोशल मीडिया पर उनकी वीडियो और तस्वीर जमकर वायरल होती हुई नजर आ रही है और उनका असली नाम हर्षा रिछारिया है।

हर्षा रिछारिया को लेकर सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग तरीके के दावे करते हुए नजर आ रहे हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि वह बड़े-बड़े कार्यक्रमों में होस्ट और एंकर के तौर पर काम करती हैं। इस वायरल हो रही वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ग्रीन कलर की ड्रेस पहने हुए वह काफी बोल्ड अवतार में नजर आ रही है।

हालांकि हर्षा रिछारिया की ऐसी वेशभूषा को देखने के बाद में काफी सारे लोग उन पर सवाल उठा रहे हैं और लोगों का कहना है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर सिर्फ फैन फॉलोइंग बढ़ाने के लिए साध्वी का भेष अपनाया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि हर्षा रिछारिया अजमेर 92 जैसी कई सारी फिल्मों में काम कर चुकी है।

लेकिन आपको बता दें कि हर्षा रिछारिया जब से महाकुंभ में नजर आई है तभी से उन्हें बहुत ही खूबसूरत बताया जा रहा है और कहा जा रहा है कि वह महाकुंभ की सबसे खूबसूरत साध्वी है। हर्षा रिछारिया ने खुद इस बात की पुष्टि भी की है कि वह आचार्य महामंडलेश्वर की शिष्य हैं और उत्तराखंड से आई हैं।

साथ ही हर्षा रिछारिया यह भी दावा किया है कि वह तकरीबन 2 साल से साध्वी के तौर पर जीवन की रही है। लेकिन आपको बता दें कि अगर हम उनका इंस्टाग्राम अकाउंट देखें तो उन्होंने तकरीबन 2 महीने पहले ही बैंकॉक में एक डेस्टिनेशन वेडिंग को अटेंड किया और यहां पर होस्ट के तौर पर भी काम किया।

Read more about: news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X