बॉलीवुड एक्ट्रेस बनना चाहती हैं कुंभ मेला की मोनालिसा, बोलीं- अगर चांस मिलता है तो ऐश्वर्या राय की तरह...

Monalisa want to become an actress: 144 साल बाद लगे इस महाकुंभ में हर कोई आकर स्नान करना चाह रहा है। देश-विदेश से लोग यहां आकर गंगा में डुबकी लगा रहे हैं।
ऐसे में कई बाबा और कई विक्रेता भी लाइमलाइट में आए हैं। बता दें कि आईआईटीएन बाबा के बाद कुंभ मेला में एक माला बेचने वाली लड़की खास लाइमलाइट में रही। बता दें कि इस लड़की का नाम मोनालिसा है जिसने जमकर सुर्खियां बटोरी हैं।
एक्ट्रेस बनना चाहती हैं मोनालिसा
मोनालिसा के आए दिनों सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहे हैं। कभी वह माला बेचती नजर आती हैं तो कभी वह इंटरव्यू देती दिखती हैं। हाल ही में मोनालिसा का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मोनालिसा एक्ट्रेस बनने की बात कहती हैं। एक पत्रकार मोनालिसा से पूछता है कि आपको कौन सी एक्ट्रेस पसंद है तो इसपर मोनालिसा कहती हैं कि उन्हें ऐश्वर्या राय बहुत पसंद हैं। इसके बाद पत्रकार मोनालिसा से पूछते हैं कि अगर आपको काम मिलता है फिल्म जगत में तो क्या आप जाना चाहेंगे तो इसपर मोनालिसा हामी भरती हैं।
महाकुंभ में हो गईं फेमस
पत्रकार मोनालिसा से पूछते हैं कि उन्हें क्या पसंद है अपनी आंखें या मुस्कान तो इसपर मोनालिसा कहती हैं कि उन्हें उनकी मुस्कान पसंद है। पत्रकार इसके बाद मोनालिसा को गाने गाने के लिए कहते हैं, लेकिन मोनालिसा मना कर देती हैं। बता दें कि मोनालिसा देखते ही देखते ही इस महाकुंभ में फेमस हो गई हैं। उनके इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की लिस्ट लंबी हो गई है। बता दें कि मोनालिसा इस कुंभ मेले से जा रही हैं क्योंकि उनका कहना है कि लोग उन्हें परेशान कर रहे हैं उनके साथ तस्वीरें ले रहे हैं और उनकी मालाएं नहीं बिक रही हैं। उन्हें 3 लाख का नुकसान हुआ है। इसीलिए वह अपने घर वापस जा रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











