IITian Baba का कनाडा का वीडियो हुआ VIRAL, सीया राम गाने के साथ किया एक्सपेरिमेंट तो लोग बोले- भाई बस कर...

IITian Baba viral video: महाकुंभ 2025 में आए दिनों कोई ना कोई शख्स वायरल हो ही रहा है, लेकिन सबसे ज्यादा जो चर्चाओं में बने हुए हैं। IITian Baba जी हां, IITian Baba का नाम अभय सिंह है। उनका कहना है कि जब घर परिवार में उन्हें प्यार नहीं मिला तो उन्होंने अपने माता पिता को अपनी कमाई दे दी जो उन्होंने उनकी पढ़ाई पर लगाई थी और उसके बाद वह संन्यास के ओर बढ़ गए।
निकाला जा चुका है अकाड़े से
बता दें कि बीते दिन IITian Baba को जूना अखाड़े से निकाल दिया गया था। अखाड़े वालों का कहना था कि उन्होंने गुरु जी का अपमान किया और अपने माता पिता के लिए भी अनुचित बातें कहीं जिस वजह से उन्हें अखाड़े से निकाला गया, लेकिन वहीं अभय सिंह का कहना है कि उनके गुरु उनके बार-बार इंटरव्यू देने की वजह से परेशान थे उन्होंने पहले लही उन्हें अखाड़े से निकालने की साजिश रच ली थी।
भजन को अनोखे अंदाज में गाते दिखे IITian Baba
ऐसे में IITian Baba के नए पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। बता दें कि यह वीडियो उनके कनाडा का बताया जा रहा है। जब वह विदेश में रहकर जॉब किया करते थे। इस दौरान वह कहते हैं कि उन्होंने एक एक्सपेरिमेंट किया है। वह सिया राम जय राम जय जय राम भजन को गणित के आंकड़ों में गाने नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों के तरह-तरह के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।
वीडियो देख यूजर्स के यूं आए रिएक्शन
एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- वाह क्या बात है अच्छा लगा कि लोग भक्ति के मार्ग पर निकल रहे हैं। वहीं दूसरे ने कहा- भाई ये क्या है बस कर। वहीं तीसरे ने लिखा- भक्ति क्या से क्या करवा देती है। आज के खयालों वाले IITian Baba।


Click it and Unblock the Notifications











