महाकुंभ में आए IITian बाबा के झोले में मिला ये सब सामान, लड़की ने तलाश डाला पूरा झोला

IITian Baba Aka Abhay Singh: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन किया गया है जो 45 दिनों तक चलने वाला है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि यहां पर इतने बड़े-बड़े साधु संत आए हैं जिनका आज तक कभी देखा तक नहीं गया। लेकिन इस महाकुंभ में काफी सारे लोग वायरल भी हो रहे हैं और इसमें IITian बाबा अभय सिंह का भी नाम शामिल है।
लगातार अभय सिंह की कोई ना कोई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती हुई नजर आ रही है और इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। एक अन्य वायरल हो रही इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अभय सिंह का एक लड़की द्वारा झोला तलाशा जा रहा है जिसमें काफी कुछ निकला है।
अभय सिंह के इस झोले में बीड़ी, आई पैड, चार्जर, खूब सारे इत्र, इम्युनिटी के लिए नीम और हल्दी के कैप्सूल, नेलकटर, सिलाई का सामान भी मिला। अभय सिंह के इस थैले में इतना सब सामान देखकर लड़की भी हैरान रह गई थी और आपको बता दे कि अब लगातार यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
अभय सिंह के इस वीडियो पर 1 लाख से भी ज्यादा लाइक आ चुके हैं और इसका सिलसिला लगातार बढ़ रहा है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस वीडियो पर लगातार लोग कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर लिखता है कि पढ़ा लिखा बाबा है इसीलिए शांति से बात कर रहा है। एक दूसरा यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि ये अप्सरा बाबा की तपस्या भंग करने आई है।


Click it and Unblock the Notifications











