Oppenheimer के सेक्स सीन में 'भगवद गीता' को देखकर भड़के लोग, महाभारत फेम नीतीश भारद्वाज ने दिया ऐसा रिएक्शन!

mahabharata-fame-nitish-bharadwaj-strong-reaction-on-bhagavad-gita-in-oppenheimer-sex-scene

Nitish Bharadwaj on Bhagavad Gita scene in Oppenheimer: क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'ओपेनहाइमर' भारत में उस सीन को लेकर विवाद में आ गई, जहां अभिनेता सिलियन मर्फी द्वारा निभाया गया मुख्य किरदार पवित्र हिंदू धर्मग्रंथ भगवद गीता के श्लोकों का पाठ करते हुए संभोग करता है।

इस सीन को लेकर लोगों ने सोशल मीडिया पर जमकर अपनी भड़ास निकाली है। वहीं, अब 'महाभारत' में भगवान कृष्ण की भूमिका निभाने वाले एक्टर नीतीश भारद्वाज ने प्रतिक्रिया दी है।

नीतीश भारद्वाज ने किया फिल्म को सपोर्ट

एक इंटरव्यू के दौरान नीतीश भारद्वाज ने क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म के सीन को सपोर्ट किया। उन्होंने कहा, "जब ओपेनहाइमर ने परमाणु बम बनाया और इसका इस्तेमाल जापान की अधिकांश आबादी को मारने के लिए किया गया, तो वह खुद सवाल कर रहे थे कि क्या उन्होंने अपना कर्तव्य ठीक से निभाया? उनके चर्चित इंटरव्यू में उन्हें रोते हुए दिखाया गया था, जिसका अर्थ है कि उन्हें शायद अपने ही आविष्कार पर पछतावा हुआ था। उसने शायद देखा कि उसका आविष्कार भविष्य में मानव जाति को नष्ट कर देगा और वह पछता रहा था।"

ओपेनहाइमर की भावनात्मक मनोस्थिति को समझा जाना चाहिए

नीतीश भारद्वाज ने आगे कहा, "फिल्म में गीता के श्लोक के उपयोग को ओपेनहाइमर की भावनात्मक मनःस्थिति को समझा जाना चाहिए। एक वैज्ञानिक अपनी रचना के बारे में 24x7x365 दिन सोचता है, चाहे वह कुछ भी कर रहा हो। उसका मन पूरी तरह से उसकी क्रिएशन में कंज्यूम हो जाता है। और फिजिकल एक्ट तो सिर्फ एक नॉर्मल मकैनिकल एक्ट है।"

नोलन का मैसेज जोरदार और स्पष्ट है

उन्होंने आगे कहा, "मैं लोगों से ओपेनहाइमर के जीवन के महत्वपूर्ण क्षणों के इस भावनात्मक पहलू के बारे में सोचने की अपील करता हूं। क्या वह सही साबित नहीं हुआ है कि अब हम सभी विस्फोटक तकनीकों को अपनी ही जाति को मारते हुए देख रहे हैं.. इस सृष्टि के प्रति अपने कर्तव्य को भूलकर, इंसान क्षेत्रीय और बाकी लालचों में नहीं फंसा है? आज भी स्थिति कुरूक्षेत्र जैसी ही है, यही कारण है कि ब्राह्मणों और क्षत्रियों ने जानबूझकर युद्ध के वेद धनुर्वेद का प्रचार नहीं किया। संयुक्त राष्ट्र (UN) को भी परमाणु के नहीं इस्तेमाल किये जाने को गंभीरता से लागू करना चाहिए। नोलन का संदेश जोरदार और स्पष्ट है।"

More from Filmibeat

Read more about: nitish bharadwaj oppenheimer
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X