महाभारत: शाहरुख खान ने किया Confirm, आमिर खान बनाएंगे महाभारत, ये होगा उनका किरदार
सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान हाल ही में रिलीज हुई थी जो कि बहुत बड़ी फ्लॉप साबित हुई। इस फिल्म के रिलीज होने के पहले से चर्चा थी कि आमिर खान एक बहुत बड़ी फिल्म महाभारत बनाने जा रहें हैं जो कि उनका ड्रीम प्रोजेक्ट और इसमें काफी बड़े बड़े सुपरस्टार्स नजर आने वाले हैं। हालांकि इस बात को आज तक किसी ने भी कंफर्म नहीं किया था।
हाल ही में एक इंटरव्युव के दौरान उनके दोस्त और सुपरस्टार शाहरुख खान ने इस बात को कंफर्म किया है कि आमिर खान की अगली फिल्म महाभारत है और उसमें वो श्रीकृष्ण का रोल करने वाले हैं।

इस बात के सामने आने के बात महाभारत पर फिर से चर्चा होने लगी है। आमिर खान को लेकर एक और खबर आई थी कि वो अगली फिल्म मोगुल करने वाले हैं जो कि सुभाष कपूर बनाने वाले हैं लेकिन उनका नाम मीटू मोमेंट में आने के बाद आमिर खान ने ये प्रोजेक्ट छोड़ दिया था।
गौरलब कि आमिर खान ने महाभारत को लेकर अभी तक किसी भी तरह का बयान नहीं दिया है लेकिन शाहरुख खान की बातों ने सनसनी मचा दी है। आमिर काफी अच्छी फिल्मों में नजर आते हैं, आपको दिखाते हैं ऐसी ही कुछ शानदार फिल्में...


Click it and Unblock the Notifications