महाकुंभ में आई माला बेचने वाली मोनालिसा ने 10 दिन में कमाए 10 करोड रुपए? जानें क्या है सच्चाई

Viral Girl Monalisa 10 Crore Earning: अभी के समय पर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हो रहे महाकुंभ को लेकर दुनिया भर में चर्चा हो रही है। यहां पर ऐसे ऐसे साधु संत आ रहे हैं जिनका आज तक देखा भी नहीं गया है। इतना ही नहीं काफी सारे लोग यहां पर आकर वायरल भी हो गए हैं। इसी बीच माला बेचने वाली एक लड़की का लुक तेजी से महाकुंभ में वायरल हो रहा है और लगातार उनकी कोई ना कोई वीडियो भी देखने को मिल जाती है।
लेकिन आपको बता दें कि हाल ही में यह अफवाह सामने आई कि मोनालिसा नाम की माला बेचने वाली इस लड़की ने 10 दिन के अंदर ही 10 करोड़ की कमाई कर ली है। हालांकि यह थोड़ा आश्चर्यजनक हो जाता है कि एक माल बेचने वाली लड़की सिर्फ 10 दिन के अंदर 10 करोड़ की कमाई कैसे कर सकती है।
अब इसी बीच मोनालिसा का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस में वह अपनी कमाई की पूरी सच्चाई बताती हुई नजर आ रही है। इस वायरल वीडियो में मोनालिसा की साथी बताती हुई नजर आ रही है कि एक सोशल मीडिया पर किसी ने लिख दिया कि उन्होंने माला बेचकर 10 दिन में 10 करोड़ कमा लिए।
हालांकि वायरल वीडियो में मोनालिसा बताती हुई नजर आ रही है कि हमें कुछ भी नहीं मिला। लोग कह रहे हैं कि हमने 10 दिन में 10 करोड रुपए कमा लिए हैं। इतना हम कमाते तो हम यहां पर क्यों रहते। इस पर रिपोर्टर ने मोनालिसा से सवाल किया कि क्या आप यही रहती हैं और यह आपका कैंप है? इस पर मोनालिसा ने जवाब में हां कहा।


Click it and Unblock the Notifications











