महाकुंभ वाले IITian Baba की मार्कशीट हुई वायरल, 10वीं और 12वीं के नंबर जानकर लगेगा जोरदार झटका!

IITian Baba Marksheet Goes Viral: विज्ञान से अध्यात्म तक जुड़ने वाले रहस्यमयी आईआईटीयन बाबा अभय सिंह उस समय चर्चा में आ गए, जब महाकुंभ में उन्होंने बताया कि वो IIT Bombay से पास आउट हैं।
अभय सिंह की असाधारण यात्रा ने प्रयागराज में महाकुंभ मेला 2025 में लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया है।आईआईटी बॉम्बे के इस एक्स एयरोस्पेस इंजीनियरिंग स्टूडेंट ने साइंस में अपने सक्सेसफुल करियर को छोड़कर आध्यात्म की राह पकड़ ली।
IITian Baba के बारे में
अभय ने 2008-2012 बैच में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (B.Tech) की डिग्री हासिल की। हालांकि उनके JEE रैंक के बारे में कोई पुष्टि नहीं है, लेकिन रिपोर्ट बताती है कि उन्होंने 2008 में 731 की प्रभावशाली अखिल भारतीय रैंक (AIR) हासिल की। कोई हैरानी की बात नहीं है कि उन्होंने IIT बॉम्बे को चुना, जो टॉप JEE परफॉर्म करने वालों के बीच एक पसंदीदा इंस्टीट्यूट है।
IITian Baba के नंबर
अब, IITian बाबा की मार्कशीट सामने आई है, जिसे देखने के बाद लोग हैरान रह गए हैं। उनकी 10वीं और 12वीं कक्षा की मार्कशीट ऑनलाइन सामने आई हैं। उनकी मार्कशीट से पता चलता है कि वह एक पढ़ाकू छात्र थे, जिन्होंने अपनी 10वीं कक्षा की परीक्षा में 93% और अपनी 12वीं कक्षा की परीक्षा में 92.4% अंक हासिल किए थे।
36 लाख का पैकेज
उन्होंने एक बार खुलासा किया था कि उन्होंने कनाडा में तीन साल बिताए, जहां उन्हें सालाना 36 लाख रुपये की सैलरी मिली। लेकिन उन्होंने ये सब छोड़कर एक उद्देश्य की तलाश में आध्यात्मिक यात्रा शुरू करने का फैसला लिया। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने डिजाइन में मास्टर (MDes) की पढ़ाई की और यहां तक कि अपने जीवन में आध्यात्मिकता को अपनाने से पहले एक फोटोग्राफर के रूप में भी काम किया।
दोस्तों को हुई हैरानी
अभय के इस बदलाव ने उसके बचपन के दोस्तों और साथ पढ़ने वालों को हैरान कर दिया है। हाल ही में एक साक्षात्कार में, उनके साथ पढ़ने वाले गौरव गोयल ने अपना हैरानी जताते हुए कहा कि एक समय में पढ़ाई में अव्वल रहने वाला और आईआईटी में पढ़ने वाला अभय अब त्याग का रास्ता चुन रहा है। यह फैसला हैरान करने वाला लगता है।


Click it and Unblock the Notifications











