अभिषेक बच्चन के फैन ने उन्हे चौंकाया
अभिषेक बच्चन अपने पिता अमिताभ बच्चन को आदर्श मानते हैं, यह तो सभी को पता है। लेकिन वह किसी किसी के लिए दीवाने भी हैं। नहीं-नहीं उनकी पत्नी और पूर्व मिस इंडिया ऐश्वर्या की बात नहीं है। अभिषेक बास्केट बॉल खिलाड़ी मैजिक जॉनसन के बहुत बड़े फैन हैं।
अभिषेक का बास्केट बॉल के महान खिलाड़ी जॉनसन को पसंद करना कोई आश्चर्यजनक बात नहीं लगती, लेकिन इसमें आश्चर्यजनक यह है कि जॉनसन भी उनके प्रशंसक हैं। और तो और, खुद अभिषेक इससे अचम्भित हैं।
अभिषेक जॉन के कितने बड़े प्रशंसक हैं, ये इस बात से पता चलता है कि उनके पास दो बेशकीमती जर्सी हैं, जिन पर जॉनसन के हस्ताक्षर हैं। अभिषेक बचपन से ही जॉनसन के प्रशंसक हैं। अभिषेक जॉनसन के लिए इतने दीवाने हैं कि उन्होने जॉनसन को ट्विटर पर भी फॉलो किया हुआ है।
बात आगे बढ़ी तो अभिषेक ने जॉनसन से उनके पसंदीदा अभिनेता के बारे में पूछ लिया। जॉनसन के जवाब से वह हैरान रह गए, क्योंकि उन्होंने अपने पसंदीदा अभिनेता के रूप में स्वयं अभिषेक का नाम लिया था।


Click it and Unblock the Notifications











