रॉकस्टार नहीं मद्रास कैफे होगी नरगिस की पहली फिल्म
साल 2011 की सुपरडूपर हिट फिल्म रॉकस्टार की क्वीन नरगिस फाखरी एक फिल्म के बाद पर्दे पर दिखायी नहीं पड़ी। यह बात अलग है कि वह एड और फैशन शो में बिजी थीं लेकिन उन्होंने हमेशा कहा कि उन्हें अच्छी फिल्म और अच्छी स्टोरी की दरकार है इसलिए उन्होंने कोई फिल्म साइन नहीं की। लेकिन लगता है कि अब उनकी खोज पूरी हो चुकी है क्योंकि वह बॉलीवुड के हॉट-हैंडसम हीरो जॉन अब्राहम के साथ पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। फिल्म का नाम है मद्रास कैफे।
मद्रास कैफे आंतकवाद पर बनी फिल्म है, जिसमें नरगिस एक पत्रकार के रोल में हैं। फिल्म में उनके साथ हीरो जॉन अब्राहम है। फिल्म को श्रीलंका औऱ भारत दोनों जगह शूट किया गया है। फिल्म के डायरेक्टर सुजीत सरकार हैं जिन्होंने 'विक्की डोनर' जैसी अवार्ड वीनिंग फिल्म बनायी थी। फिल्म के निर्माता जॉन अब्राहम हैं। फिल्म अगले महीने रिलीज हो रही है।
सरकार ने नरगिस की तारीफ करते हुए कहा कि वह जितनी खूबसूरत हैं उतनी ही अच्छी कलाकार भी है, इसलिए उन्हें लगता है कि लोग उनकी फिल्म में नरगिस को जरूर पसंद करेंगे।मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि वह इस फिल्म से सभी को हैरान कर देंगी। इसलिए मैं कह रहा हूं कि 'मद्रास कैफे' उनकी पहली फिल्म है।"
आईये जानते हैं नरगिस फाखरी के बारे में दिलचस्प बातें..


Click it and Unblock the Notifications