तमिल में नहीं रिलीज होगी मद्रास कैफे जॉन निराश!

जॉन अब्राहम की फिल्म मद्रास कैफे अगले हफ्ते शुक्रवार को रिलीज हो रही है। फिल्म को लेकर जॉन अब्राहम काफी उत्सुक हैं लेकिन जॉन अब्राहम को इस बात की निराशा भी है कि तमिल में इस फिल्म को काफी क्रिटिसाइज किया जा रहा है। खबर है कि मद्रास कैफे फिल्म को तमिल में रिलीज नहीं किया जाएगा। क्योंकि फिल्म में तमिल की जानी मानी लिबरेशन टाइगर्स को गलत दिखाया गया है। इसके साथ ही फिल्म में जॉन अब्राहम जो कि एक जासूस का किरदार निभा रहे हैं और नर्गिस फाखरी ने फिल्म में एक जर्निलिस्ट का किरदार निभाया है। जॉन अब्राहम और नर्गिस फाखरी पहली बार किसी फिल्म मे एक साथ काम कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर जो भी विवाद चल रहे हैं उन सभी को विराम लग जाए इसलिए उन्होंने तमिलनाडू जाकर फिल्म को दिखाने और उनकी रजामंदी लेने का भी फैसला कर लिया।

लेकिन जॉन अब्राहम ने ये भी कहा है कि हमारे देश की सेंसर बोर्ड ने हमारी फिल्म को रिलीज किया है और उन्होंने किसी भी बात को लेकर विवाद नहीं उठाया है। अगर इसके बावजूद लोग फिल्म को लेकर विवाद उठा रहे हैं तो ये उनकी प्रोब्लम है। जॉन ने ये भी कहा कि वो पूरी तरह से तैयार हैं अपनी फिल्म को तमिलनाडू की सरकार को दिखाने के लिए लेकिन वो इसलिए उन्हें फिल्म नहीं दिखाना चाहते हैं कि वो फिल्म कोदेखने के बाद कहेंगे कि फिल्म को रिलीज किया जाएगा या नहीं। जॉन अब्राहम का ये भी कहना है कि फिल्म को उन्होंने किसी भी अवॉर्ड या फिर किसी भी अवॉर्ड फंक्शन में जाने के लिए नहीं बनाया है।

लेकिन साथ ही जॉन ने ये भी कहा है कि वो फिल्म को अपनी पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ बना रहे हैं। और वो चाहते हैं कि लोगों को ये फिल्म पसंद भी आए। ये फिल्म किसी भई तरह से एंटी तमिल नहीं है। अगर लोगों को ये लगता है तो वो पूरी तरह से गलत हैं। जॉन अब्राहम का कहना है कि ये फिल्म एक फिक्शन है लेकिन इसमें कुछ सच्चाइयां भी दिखाई गयी हैं। लेकिन उन्होंने किसी भी तरह की कोई गलत बात या किसी भी देश या भाषा को लेकर कुछ भी गलत नहीं दिखाने की कोशिश की है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X