मद्रास कैफे की असफलता को चेन्नई एक्सप्रेस पर डालेंगे जॉन!

लेकिन जहां तक बात है मद्रास कैफे के ट्रेलर की तो इस ट्रेलर में वो जान नहीं है जो कि जॉन की फिल्म से लोगों को एक्सपेक्टेड था। मद्रास कैफे फिल्म एक थ्रिलर फिल्म है जिसमें जॉन अब्राहम एक फौजी का किरदार निभा रहे हैं। नरगिस फाखरी काफी खूबसूरत नज़ऱ आ रही हैं। एक तरफ तो जॉन के फैन्स का एक्साइटमेंट काफी ज्यादा है वहीं दूसरी ओर फिल्म क्रिटिक्स का कहना है कि जॉन अब्राहम शायद अपनी फिल्म की असफलता का सेहरा शाहरुख खान की चेन्नई एक्सप्रेस पर डालने का प्लान कर रहे हैं।
जॉन अब्राहम ने इस इवेंट के दौरान फिल्म की रिलीज डेट के बारे में पूछे जाने पर जॉन अब्राहम ने कहा कि पहले तो वो मद्रास कैफे को किसी पब्लिक हॉलीडे पर रिलीज करना चाहते थे लेकिन बाद में जब किसी और फिल्म ने अपनी डेट आगे बढ़ा ली तो उन्होंने 23 अगस्त की ही डेट फिक्स कर ली।
जॉन अब्राहम का यहां पर इशारा सत्याग्रह से था। जिसकी डेट पहले 23 अगस्त थी और फिर उन्होंने अपनी रिलीज डेट आगे बढ़ाकर 31 अगस्त कर ली। फिल्हाल मद्रास कैफे अब दो बड़ी और मल्टिस्टारर फिल्मों के बीच रिलीज हो रही है ऐसे में अगर मद्रास कैफे को अच्छा बिजनेस नहीं मिला तो हो सकता है कि मद्रास कैफे की असफलता का पूरा ठीकरा चेन्नई एक्सप्रेस पर डाल देंगे।
जॉन अब्राहम ने आगे ये भी कहा कि जो फिल्में हॉलीडे पर रिलीज होती हैं वो चलती जरुर हैं और उनका बिजनेस काफी अच्छा भी होता है लेकिन हमारी फिल्म की कहानी काफी अच्छी है और हमें उसपर पूरा यकीन है। हमें उम्मीद है कि लोगों को मद्रास कैफे पंसद आएगी। मद्रास कैफे में जॉन अब्राहम और नर्गिस फाखरी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म 23 अगस्त को रिलीज होगी। जॉन अब्राहम ने ये भी कहा कि मद्रास कैफे लोगों को ये दिखाएगी कि वो किस तरह की फिल्में बनाना चाहते हैं। विकी डोनर के बाद ये जॉन के प्रोडक्शन हाउस की दूसरी फिल्म है।
<center><center><iframe frameborder="0" width="650" height="417" src="http://www.dailymotion.com/embed/video/x11sgvi?autoplay=0&logo=1&hideInfos=0&start=0&syndication=127059&foreground=&highlight=%23ab0000&background=%23757474""></iframe></center></center>


Click it and Unblock the Notifications