..................... Madras Cafe in controversy, might get banned - Hindi Filmibeat

मद्रास कैफे के लिेए खुद तमिलनाडू जाएंगे जॉन

जॉन अब्राहम अपनी फिल्म मद्रास कैफे के प्रमोशन के चक्कर में काफी कुछ कर रहे हैं। यूं तो मद्रास कैफे को लेकर काफी सारी कॉंट्रोवर्सी चल रही है और कहा जा रहा है कि कुछ तमिल संगठनों ने इस फिल्म को बैन करने की भी मांग की है लेकिन जॉन अब्राहम का कहना है कि इस फिल्म में ऐसा कुछ भी नहीं दिखाया गया है जिसे लेकर किसी भी तरह का विवाद उत्पन्न हो। जॉन अब्राहम ने फैसला किया है कि वो अपनी फिल्म मद्रास कैफे को लेकर हो रहे विवादों को शांत करने के लिए खुद तमिलनाडू जाएंगे।

मद्रास कैफे फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ नर्गिस फाखरी ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म में जॉन अब्राहम एक जासूस की भूमिका में हैं जो कि दूसरे देश में जाते हैं और वहां पर उन्हें किस तरह की मुसीबतें झेलने पड़ती हैं इन सभी बातों को फिल्म में बड़ी ही खूबी के साथ दिखाया गया है। लेकिन लोगों का कहना है कि ये फिल्म एंटी तमिल है। जबकि जॉन का कहना है कि फिल्म में कोई आतंकवादी नहीं दिखाया गया है और ना ही फिल्म में ऐसा कुछ दिखाया गया है जो कि किसी भी संगठन के खिलाफ हो।

Madras Cafe in controversy, might get banned

जॉन अब्राहम का कहना है कि मद्रास कैफे सिर्फ एक एंटरटेनिगं फिल्म है और इसमें हमारी टीम ने बहुत मेहनत की है। फिल्म में कुछ भी गलत नहीं दिखाया गया है। जो लोग फिल्म को लेकर विरोध कर रहे हैं हम उन्हें ये फिल्म पहले ही दिखाने को तैयार हैं वो फिल्म देखने के बाद ये डिसाइड करें कि आखिर फिल्म ऐसा क्या है जो कि किसी भी राष्ट्रवाद या किसी संगठन के खिलाफ है। जॉन ने यहां तक कहा कि मद्रास कैफे एंटी तमिल नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X