मैडोना और गाई रिची के चित्र की नीलामी

स्कॉटलैंड के जान-माने कलाकार पीटर हॉसन ने पॉप स्टार के कई नग्न चित्र बनाए हैं.
मैडोना और गाई रिची की जिस चित्र की नीलामी होने जा रही है उसे वर्ष 2005 में बनाया गया था.
ग्लासगो के मैकटीयर नीलामीघर का कहना है कि मैडोना और रिची के चित्र की क़ीमत 22 हज़ार पाउंड तक जा सकती है. चित्र की नीलामी शनिवार को होगी. यह चित्र इस समय एक निजी संग्रहकर्ता के पास है.
दिलचस्पी की उम्मीद
कुछ साल पहले जब इस चित्र का अनावरण हुआ था तो ज़बरदस्त विवाद हुआ था और मैं समझता हूँ कि ये अपने क़िस्म की अनूठी कृति है ब्रायन क्लेमेंट्स
| कुछ साल पहले जब इस चित्र का अनावरण हुआ था तो ज़बरदस्त विवाद हुआ था और मैं समझता हूँ कि ये अपने क़िस्म की अनूठी कृति है |
चित्र नीलाम करने वाले ब्रायन क्लेमेंट्स का कहना है, "इसमें कोइ शक नहीं है कि मैडोना और रिची के अलगाव ने इस चित्र में लोगों की दिलचस्पी बढ़ाई है."
उनका कहना था, "कुछ साल पहले जब इस चित्र का अनावरण हुआ था तो ज़बरदस्त विवाद हुआ था और मैं समझता हूँ कि ये अपने क़िस्म की अनूठी कृति है."
वर्ष 2000 में मैडोना और गाई रिची का विवाह हुआ था लेकिन पिछले साल नवंबर में इस जोड़ी का तलाक हो गया था.
पीटर हॉसन के बनाए इस विवादित चित्र को वर्ष सबसे पहले 2002 में मैक्लूरियन आर्ट गैलरी में प्रदर्शित किया गया था.
ग़ौरतलब है कि पीटर हॉसन को न्यूयार्क, पेरिस, लॉस एंजेलेस या इटली में इन चित्रों के प्रदर्शन के लिए बड़ी रक़म का प्रस्ताव दिया गया था लेकिन उन्होंने अरशायर के मैक्लूरियन आर्ट गैलरी के पक्ष में इन प्रस्तावों को नकार दिया था.


Click it and Unblock the Notifications











