'पिता' नहीं चाहता बच्ची मैडोना को मिले

जेम्स कमबेवा ने एक अमरीकी टीवी स्टेशन से बाचतीत में कहा कि वो मर्सी नाम की बच्ची का ख़्याल रख पाएँगे हालांकि वे कभी उससे मिले नहीं है.
उन्होंने कहा कि वे मर्सी को मलावी नागरिक की तरह बड़ा करना चाहते हैं.
मैडोना ने मर्सी को गोद लेने के लिए अर्ज़ी दी थी लेकिन उसे अस्वीकार कर दिया गया था. मैडोना ने अब अपील दायर की है जिस पर सुनवाई सोमवार को होगी.
मैडोना ने मलावी से डेविड नाम के एक बच्चे को भी गोद लिया है.
सीबीएस टीवी पर बातचीत में जेम्स कम्बेवा ने कहा, मैं गले में एक हार पहनता हूँ जिसमें बेटी का नाम है हालांकि मैं उससे कभी मिला नहीं हूँ. मैं उसका ध्यान रखना चाहता हूँ. वो मलावी की है और मैं चाहता हूँ कि वो यहाँ की संस्कृति में पले बढ़े.
वहीं मैडोना के प्रवक्ता ने कहा है,वे नहीं जानतीं कि क्या जेम्स मर्सी के पिता हैं या नहीं. हमें सिर्फ़ इतना ही पता है कि मर्सी जन्म से ही अनाथालय में है.
मर्सी को गोद लेने की मैडोना की अर्ज़ी पिछले महीने ठुकरा दी गई थी.


Click it and Unblock the Notifications











