गोद लेने पर मैडोना की अपील मानी गई

By Staff
गोद लेने पर मैडोना की अपील मानी गई

पहले कोर्ट ने आदेश दिया था कि मैडोना मलावी से मर्सी नाम की एक बच्ची को गोद नहीं ले सकती लेकिन मैडोना ने उच्चतम न्यायालय में इसके ख़िलाफ़ अपील की थी.

अप्रैल में जज एसमी चोंडो ने कहा था कि अगर मलावी के बच्चों को गोद लेना है तो माता-पिता को 18 महीने तक मलावी में रहना होगा.

उन्होंने मैडोना को मलावी की बच्ची को गोद लेने की अनुमति नहीं दी थी.

लेकिन अब अपील की सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि उस फ़ैसले में इस बात को तरजीह नहीं दी गई कि मैडोना ऐसे बच्चों की मदद करना चाहती है जो अच्छी परिस्थितियों में नहीं है.

'मैडोना रख सकती हैं ख़्याल'

मैडोना मलावी में अनाथ हुए बच्चों की मदद करने में रुचि रखती हैं और वे बच्ची को बेहतर ज़िंदगी दे पाएँगी. हमारे ख़्याल में विदेश में रहने वाले ऐसे लोग बच्ची का ज़्यादा ख़्याल रख सकते हैं जो उसे प्यार दें चीफ़ जस्टिस लवमोर मुनलो

मैडोना मलावी में अनाथ हुए बच्चों की मदद करने में रुचि रखती हैं और वे बच्ची को बेहतर ज़िंदगी दे पाएँगी. हमारे ख़्याल में विदेश में रहने वाले ऐसे लोग बच्ची का ज़्यादा ख़्याल रख सकते हैं जो उसे प्यार दें

चीफ़ जस्टिस लवमोर मुनलो ने मैडोना की तारीफ़ की है कि वे मलावी में अनाथ हुए बच्चों की मदद करने में रुचि रखती हैं और कहा कि उनके साथ बच्ची बेहतर ज़िंदगी जी पाएगी.

उनका कहना था," हमारे ख़्याल में विदेश में रहने वाले ऐसे लोग बच्ची का ज़्यादा ख़्याल रख सकते हैं जो उसे प्यार देंगे."

मैडोना ने 2006 में मलावी के एक बच्चे डेविड को गोद लिया था और तब क़ानून में ढील दी गई थी.

अब मैडोना मर्सी नाम की जिस बच्ची को गोद लेना चाहती है वो अनाथालय में रहती हैं. 18 वर्षी की उसकी माँ बच्ची को जन्म देने के बाद मर गई थी.

पॉप गायिका मैडोना रेज़िंग मलावी नाम की एक चैरिटी भी चलाती हैं जो मलावी के अनाथ बच्चों की मदद करती है.

मर्सी के पिता माने जाने वाले व्यक्ति ने हाल ही में कहा था कि वो मैडोना को बच्ची गोद देने के ख़िलाफ़ है और चाहते हैं कि वे उसका ख़्याल रखें हालांकि वे बच्ची से कभी मिले नहीं है.

उन्होंने टीवी शो पर कहा था, "मैं उसकी देखभाल करना चाहता हूँ. मैं उसका ध्यान रखने में सक्षम हूँ. मर्सी मलावी की है और उसे यहीं की संस्कृति में बड़ा होना चाहिए."

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X