..................... मैडोना का विश्व दौरा - Hindi Filmibeat

मैडोना का विश्व दौरा

By Staff

इस प्रदर्शन में उन्होंने कई पुराने लोकप्रिय गाने कुछ अलग अंदाज़ में गाए
अब 50 की उम्र में भी अपने प्रशंसकों को स्टेज पर प्रदर्शन कर लुभाने के लिए मैडोना ने अपना नया विश्व दौरा शुरू किया है.

अपने विशेष ऊर्जा से भरपूर प्रदर्शन में इस पॉप सुपरस्टार ने दो घंटे तक अपने 25 साल के करियर के हिट गाने सुनाए.

इस प्रदर्शन में उन्होंने कई पुराने लोकप्रिय गाने कुछ अलग अंदाज़ में गाए जैसे लाइक ए प्रेयर का रीमिक्स और ए रॉक टेक ऑन बॉर्डरलाइन.

ब्रेंटवुड, एसेक्स के 23 वर्षीय लुइस एल्डोस कहते हैं, वह उम्र के साथ बेहतर होती जा रही है.

उन्होंने कहा, "मैडोना अविश्वसनीय लग रही थी. लग रहा था कि जैसे वह 30 साल की है. पिछले दिनों में यह दौरा सबसे तेज़ चाल वाला था ख़ासकर 'लाइक ए प्रेयर'."

शो देखने ऑस्ट्रेलिया के सिडनी से आईं 32 वर्षीय मारिया पैराडिसिस कहती हैं, "मैडोना का डांस हिला देने वाला था."

उन्होंने कहा, "वह अब भी दर्शकों को उसी तरह बाँधती हैं जैसे वो 20 बरस की हों."

निराशा

लेकिन मिलेनियम स्टेडियम में उनके कुछ प्रशंसक उनके प्रदर्शन से खुश नहीं थे.

मैडोना अविश्वसनीय लग रही थी. लग रहा था कि जैसे वह 30 साल की है. पिछले दिनों में यह दौरा सबसे तेज़ चाल वाला था ख़ासकर 'लाइक ए प्रेयर'
कार्डिफ़ की सूसन हार्वी ने कहा, "वह कुछ पारंपरिक गाने नहीं कर पाईं जिसके लिए लोग उन्हें पसंद करते हैं."

उन्होंने कहा, "85 डॉलर की टिकट लेकर मुझे बहुत निराशा हुई है."

26 बरस के डेनियल व्हीलर कहते हैं, "वह कायली की तरह बढ़िया नहीं है." जबकि लंदन से आईं स्टीफ़नी ओलोकोपा इस शो को 10 में से छह अंक देती हैं.

वे कहती हैं, "वह देरी से आई थी और उन्होंने लोगों को धन्यवाद तक नहीं कहा."

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X