मैडोना और रिची का तलाक़ मंज़ूर

आठ साल पहले दिसंबर 2000 में मैडोना और गाइ रिची ने स्कॉटलैंड में शादी रचाई थी. दोनों के तीन बच्चे भी हैं.
महीनों तक चली अटकलों के बाद पिछले महीने ही मैडोना और गाइ रिची ने घोषणा की थी कि वे अलग हो रहे हैं.
शुक्रवार को अदालत ने तलाक़ को मंज़ूरी दे दी. लेकिन न तो मैडोना और न ही गाइ रिची अदालत में मौजूद थे.
संपत्ति
ख़बर ये है कि दोनों ने एक-दूसरे से पैसे नहीं मांगे हैं. माना जाता है कि मैडोना के पास 30 करोड़ पाउंड की संपत्ति है तो गाइ रिची तीन करोड़ पाउंड की संपत्ति के मालिक हैं.
ये भी ख़बर है कि तीनों बच्चों में से किसकी देखरेख कौन करेगा, इस पर भी मैडोना और गाइ रिची के बीच सहमति हो गई है.
वैसे तो मैडोना और गाइ रिची के दो बच्चे हैं लेकिन उन्होंने एक बच्चे को गोद भी लिया था.
पहली शादी से मैडोना को एक बेटी है, जो 12 साल की है. वो मैडोना के साथ ही रहेगी.


Click it and Unblock the Notifications