Viral Video: कोच के नीचे लटककर एक शख्स ने घूम लिया 290 किलोमीटर, अजीबोगरीब वीडियो हुआ वायरल

Viral Video

Viral Video: मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई, जहां गुरुवार को दानापुर एक्सप्रेस के एक कोच के नीचे एक शख्स को छिपा हुआ पाया गया। इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि वह इटारसी से जबलपुर (290 किलोमीटर) तक का पूरा सफर ट्रेन के बोगी के नीचे, पहियों के बीच में लटक कर तय करता रहा।

जबलपुर रेलवे स्टेशन के पास रोलिंग टेस्ट के दौरान कैरिज एंड वैगन विभाग के कर्मचारियों ने उसे कोच के नीचे छिपा हुआ पाया। ट्रेन के कर्मचारी कोच की रेगुलर अंडर-गियर जांच कर रहे थे, तभी उन्होंने देखा कि शख्स S4 कोच के नीचे ट्रॉली में लेटा हुआ है।

ट्रॉली के नीचे से शख्स के बाहर आने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है और यह खूब वायरल हो रहा है। व्यक्ति की पहचान अभी तक उजागर नहीं की गई है, लेकिन उसने इटारसी में ट्रेन में चढ़ने की बात स्वीकार की है।

जानकारी के मुताबिक, दानापुर एक्सप्रेस में सीएंडडब्ल्यू विभाग के कर्मचारियों के रेगुलर अंडर गियर चेकअप के दौरान कर्मचारियों को कुछ ऐसा मिला, जिसे देखकर वे चौंक गए। कर्मचारियों ने ट्रेन के एस-4 कोच के नीचे एक व्यक्ति को लेटा हुआ पाया। यह देखकर हैरान कर्मचारियों ने तुरंत आरपीएफ को मौके पर बुलाया।

मौके पर पहुंचने पर आरपीएफ अधिकारियों ने उस व्यक्ति को गाड़ी के नीचे से जबरन बाहर निकाला और उसे हिरासत में ले लिया। सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह व्यक्ति नशे की हालत में दिख रहा है और ट्रेन के नीचे 'एक धागे से लटका हुआ' है। यह साफ नहीं है कि वह व्यक्ति कहां का है या वह ट्रेन की ट्रॉली में कैसे घुसा, लेकिन उसने इटारसी से ट्रेन में चढ़ने की बात स्वीकार की।

रेलवे सुरक्षा बल ने उस शख्स को पकड़ लिया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच जारी है। पूछताछ आगे बढ़ने पर और जानकारी सामने आएगी।

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X