''पद्मावती' को चाहे बोर्ड पास कर दे.. लेकिन यहां नहीं रिलीज होगी....''
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' को लेकर चल रहा विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा। फिल्म पोस्टपोंड हो चुकी है। लेकिन इसी बीच मध्य प्रदेश में भी राजपूत समाज इसके प्रदर्शन का विरोध करना शुरु कर दिया है।
सलमान खान की 'रेस 3'.. एक सुपरस्टार की एंट्री.. धमाका हो गया!
राजपूत समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर अपना विरोध दर्ज कराया।इस पर मुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा दिलाया कि फिल्म भले ही रिलीज हो जाए मगर राज्य में वह प्रदर्शित नहीं होगी।

रिपोर्ट्स की मानें तो सोमवार की सुबह बड़ी संख्या में राजपूत समाज से जुड़े प्रतिनिधि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान के साथ मुख्यमंत्री आवास पर शिवराज से मिले और उनके सामने अपनी बात रखी। उसके बाद मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि राज्य में फिल्म 'पद्मावती' किसी भी हालत में प्रदर्शित नहीं होगी।
शिवराज सिंह चौहान ने यहां तक कहा कि भले ही सेंसर बोर्ड उसे रिलीज कर दे मगर राज्य में यह फिल्म पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।


Click it and Unblock the Notifications