मधुर भंडारकर को सम्मान

By Staff

Madhur Bhandarkar
फ़िल्म निर्देशक मधुर भंडारकर को 33वें काहिरा फ़िल्म समारोह में उनके सिनेमा में योगदान के लिए सम्मानित किया गया है. साथ ही उनकी पांच फ़िल्में 'ट्रिब्यूट टू इंडियन सिनेमा" श्रेणी में दिखाई गईं हैं. ये फ़िल्में है - चांदनी बार, पेज-थ्री, कॉर्पोरेट, ट्रेफ़िक सिग्नल और फ़ैशन.

मधुर भंडारकार ने बीबीसी को बताया कि ये उनके लिए एक बड़ा सम्मान है, “अपने मुल्क में तीन नेशनल अवार्ड जीतने के बाद, देश के बाहर सम्मान मिलना मेरे और देश दोनों के लिए इज़्ज़त की बात है." कायरो फ़िल्म समारोह में अपनी फिल्में दिखाये जाने को भी भंडारकार एक सम्मान मानते हैं, उन्होंने बताया, “उन्हें ये फ़िल्में पसंद आईं. उन्हें लगा कि इन फ़िल्मों की काफ़ी वास्तविक है. वहां लोगों के दिमाग़ में भारतीय फ़िल्मों के बारे में एक नज़रिया है. लेकिन उन्होंने जब मेरी फ़िल्में तो कहा कि ये वास्तविकता से काफ़ी क़रीब हैं."

भंडारकर ने कहा कि चाहे भारत में राष्ट्रीय पुरस्कार हो या विदेश में कोई अवार्ड सभी उनके लिए ख़ास हैं, “अवार्ड फ़िल्मकारों को प्रोत्साहन देते है, ये आपके हुनर की तारीफ़ होती है जिससे आपको बेहतर काम करने की प्रेरणा मिलती है."

हाल में रिलीज़ हुई मधुर भंडारकर की फ़िल्म जेल को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है. भंडारकर कहते हैं कि अधिकतर लोगों ने इस फ़िल्म को पसंद किया है. उन्होंने कहा कि कुछ फ़िल्म समीक्षकों ने जेल को अच्छी रैटिंग नहीं दी लेकिन ऐसा उनकी पहले की फ़िल्मों के साथ भी हो चुका है और ये फ़िल्में इसके बावजूद हिट रही हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X