'सपनों के सच होने की कहानी'

By दुर्गेश उपाध्याय

मधुरिता आनंद की पहली फ़ीचर फ़िल्म में हीरोइन हैं राइमा सेन
इस फिल्म की खास बात इसकी अनोखी और स्क्रिप्ट का वास्तविक होना है. खास बात ये है कि मधुरिता ने ये कहानी तब लिखी थी जब उनकी अपनी जिंदगी में भी काफी जद्दोजहद चल रही थी.

फिल्म में राइमा सेन और रणदीप हूड्डा मुख्य भूमिकाओं में हैं.

हाल ही में मधुरिता ने अपनी इस फिल्म के बारे में एक लंबी बातचीत की. फिल्म की कहानी के बारे में उनका कहना था कि ये विषय बिल्कुल अनोखा है.

ये फिल्म मैने तब लिखी थी जब मैं अपनी जिंदगी में एक खास दौर से गुजर रही थी. ये कहानी है उन लोगों की जो अपनी जिंदगी में सपने देखते हैं और उसे सच भी बनाते हैं
मधुरिमा कहती हैं, "ये फिल्म मैने तब लिखी थी जब मैं अपनी जिंदगी में एक खास दौर से गुजर रही थी. ये कहानी है उन लोगों की जो अपनी जिंदगी में सपने देखते हैं और उसे सच भी बनाते हैं".

"फिल्म में माया का जो चरित्र है जिसे राइमा सेन निभा रही हैं वो अपने सपने सच करने का माध्यम एक काल्पनिक व्यक्ति को ढूंढती है और फिर कहानी में कई दिलचस्प मोड़ आते हैं. यहां आपको ये भी बता दूं कि ये कहानी पूरी तरह से मेरी है और ये कहीं से प्रेरित नहीं है".

फिल्म में राइमा सेन माया के किरदार में हैं और अरबाज खान उनके पति का किरदार निभा रहे हैं. जब कि मधुरिता की बेटी एका ने फिल्म में राइमा की बेटी का किरदार निभाया है.

ये पूछे जाने पर कि राइमा सेन को फिल्म में लेने के पीछे क्या वजह रही, मधुरिता कहती हैं, "राइमा का जो रोल है वो ऐसा है जैसे कि वो उनके लिए ही लिखा गया हो और रणदीप हूड्डा एक बेहतरीन अभिनेता हैं और इस फिल्म में वो बीस अलग अलग किरदार निभा रहे हैं".

मधुरिता का कहना है कि राइमा सेन और रणदीप हूड्डा अपनी भूमिकाओं के साथ पूरा न्याय करते हैं

"इस रोल के लिए मुझे कोई ऐसा अभिनेता चाहिए था जो रफ एंड टफ तो हो ही भावनात्मक सीन भी अच्छी तरह से निभा सके और मुझे लगता है कि रणदीप ने इसे बखूबी निभाया है".

दिल के क़रीब

मधुरिता इससे पहले नेशनल ज्योग्राफिक और बीबीसी के लिए डाक्यूमेंट्री फिल्में बना चुकी हैं और उन्होंने मेरे ख्वाबों में जो आए की कहानी अपने जिंदगी के बेहद अहम मोड़ पर लिखी है और ये फिल्म उनके दिल के काफी करीब है.

वो कहती भी हैं कि मेरे ख्वाबों में जो आए सपनों के सच होने की कहानी है.

मधुरिता ने बीबीसी से फिल्म की शूटिंग से जुड़ा हुआ एक दिलचस्प किस्सा भी बताया.

उन्होंने बताया कि जब हमने फिल्म की शूटिंग शुरु की तो मेरे असिस्टेंट्स ने कहा कि कुछ आधार तलाश किया जाए ताकि ये तय हो सके कि फिल्म की शूटिंग किस तरह से और किस अंदाज में शुरु की जाए.

"लेकिन फिल्म की कहानी इतनी वास्तविक थी कि वो कहीं से भी इससे जुड़ी हुई कोई दूसरी कहानी ढूंढ पाना एकदम मुश्किल था और उन्हें दूर दूर तक कोई आधार नहीं मिल पाया और इसका सबसे बड़ा फायदा हमें ये हुआ है कि इस तरह की अनोखी फिल्म लोगों को पहली बार देखने को मिलेगी".

फिल्म के गीत लिखे हैं जाने माने गीतकार जावेद अख्तर ने और संगीत दिया है ललित पंडित ने. ये फिल्म सितंबर में दर्शकों तक पहुंचेगी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X