'मेरे पति निभाएंगे मां का रोल'

By Jaya Nigam
'मेरे पति निभाएंगे मां का रोल'

माधुरी दीक्षित 'झलक दिखला जा' में बतौर जज दिखाई देंगी

लंबे वक़्त के बाद अभिनेत्री माधुरी दीक्षित भारत आईं हैं और अपनी नई भूमिका को लेकर बहुत उत्साहित हैं. वो रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' में जज की भूमिका निभाएंगी.

इस शो के बारे में मीडिया से चर्चा करती माधुरी से जब सवाल पूछा गया कि उनकी ग़ैर मौजूदगी में उनके बच्चों की देखभाल कैसे होगी. तो माधुरी बोलीं, " मेरे पति मिस्टर मॉम की भूमिका निभाएंगे. वो बच्चों की देखभाल करेंगे. और छुट्टियों में बच्चे मुझसे मिलने भारत आ जाएंगे."

अगले तीन महीनों तक भारत में रहेंगी माधुरी दीक्षित.

माधुरी अपने पति और डॉक्टर श्रीराम नेने और बच्चों के साथ अमरीका में रहती हैं और नृत्य पर आधारित रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' के लिए वो तक़रीबन तीन महीने भारत में रहेंगी.

शो का प्रस्ताव उन्होंने क्यों स्वीकार किया, ये पूछने पर उन्होंने कहा, "मैं ख़ुद भी नृत्य से जुड़ी रही हूं. तो मुझे लगा कि मैं बतौर जज इस कार्यक्रम के साथ न्याय कर पाऊंगी. इसमें कई ऐसे लोग आने वाले हैं जिनका डांस से ज़्यादा नाता नहीं है, तो मुझे लगा कि मैं उन्हें मार्गदर्शन दे सकूंगी."

माधुरी ने बताया कि उन्हें कत्थक करना ससबसे ज़्यादा पसंद है और अगर कोई कत्थक कर सकता है तो वो किसी भी तरह का नृत्य कर सकता है.

'झलक दिखला जा' में 12 जोड़ियां हिस्सा लेंगी. इसमें खेल, संगीत, फ़िल्मों यहां तक कि राजनीति से जुड़ी मशहूर हस्तियां हिस्सा लेंगी. शो में कुल तीन जज होंगे.

माधुरी के अलावा दूसरे जज रेमो डिसूजा होंगे. तीसरे जज के नाम का ख़ुलासा अभी नहीं किया गया है. 13 दिसंबर से इसका प्रसारण शुरू होगा.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X