'शाहरुख़ के साथ डांस करना रहा यादगार'

By Bbc
'शाहरुख़ के साथ डांस करना रहा यादगार'

माधुरी को किसी अच्छी स्क्रिप्ट का इंतज़ार है.

माधुरी दीक्षित ने शाहरुख़ ख़ान के साथ चार फ़िल्में की हैं. उनके साथ पर्दे पर उन्होंने कई गानों पर डांस भी किया है.

लेकिन असल ज़िंदगी में शाहरुख़ के साथ डांस करना माधुरी दीक्षित के लिए एक यादगार मौका बन गया.

बीबीसी से ख़ास बात करते हुए माधुरी दीक्षित ने कहा, "फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार समारोह में शाहरुख़ ख़ान के साथ डांस करना मेरे लिए बेहतरीन लम्हा रहा. ये पहला मौका है जब मैंने उनके साथ लाइव परफॉर्म किया."

माधुरी ने हाल ही में फ़िल्मों में अपने 25 साल पूरे किए हैं. उन्हें इसके लिए फ़िल्मफ़ेयर समारोह में सम्मानित किया गया.

फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार समारोह में माधुरी और शाहरुख़ ने साथ में डांस किया.

अपने अब तक के सफ़र के बारे में माधुरी का कहना है, "मैं अपने अब तक के सफ़र से पूरी तरह संतुष्ट हूं. पता ही नहीं चला कि इतना वक़्त कैसे बीत गया. ऐसा लगता है जैसे कल ही मैंने अपना करियर शुरु करूं."

माधुरी क्या इस वक़्त कोई फ़िल्म कर रही हैं. ये पूछने पर उन्होंने कहा, "मैं किसी अच्छी स्क्रिप्ट के इंतज़ार में हूं. मैं कोई ऐसी फ़िल्म नहीं करना चाहती जिससे मेरे प्रशंसकों को निराशा हो. कोई बढ़िया मनोरंजक कहानी आएगी तो मैं ज़रूर फ़िल्म करूंगी."

अपने अब तक के करियर में माधुरी दीक्षित की सबसे पसंदीदा फ़िल्म 'हम आपके हैं कौन' है.

माधुरी अपने पति डॉक्टर श्रीराम नेने और बच्चों के साथ अमरीका में रहती हैं. इन दिनों वो भारत आई हुई हैं और एक टीवी डांस रियलिटी शो मे जज की भूमिका निभा रही हैं.

उनके मुताबिक़ अमरीका में वो अपने क़रीबी दोस्तों के साथ दीवाली और होली जैसे भारतीय त्यौहार मनाती हैं और अपने बच्चों को भारतीय संस्कृति के बारे में बताती रहती हैं.

अमरीका में रहकर उन्हें सबसे ज़्यादा किस बात की कमी महसूस होती है. ये पूछने पर माधुरी ने कहा, "मुझे कैमरे के सामने रहना बहुत पसंद हैं. डांस करना, अभिनय करना यही मेरा पसंदीदा काम है. अमरीका में ये सब मैं बहुत मिस करती हूं."

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X