मां के रोल पर ऐतराज़ नहीं: माधुरी

By Bbc
मां के रोल पर ऐतराज़ नहीं: माधुरी

माधुरी दीक्षित को एक टीनएजर की मां का रोल करने पर कोई ऐतराज़ नहीं है.

अपने बेहतरीन अभिनय और नृत्य के लिए मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित को एक टीनएजर की मां का रोल करने पर कोई ऐतराज़ नहीं है.

इन दिनों माधुरी दीक्षित टेलिविज़न पर एक डांस रियेल्टी शो में बतौर जज नज़र आ रही हैं. इस शो के लिए वो कुछ समय के लिए भारत में हैं. ऐसे में सब ये जानना चाहते हैं कि क्या इस दौरान वो फ़िल्मों में काम करना चाहेंगी.

हाल ही में चर्चा थी कि अनिल कपूर चाहते हैं कि एक हॉलीवुड फ़िल्म के रीमेक में माधुरी उनकी बेटी सोनम कपूर की मां का रोल निभाएं.

इस बारे में पूछे जाने पर माधुरी ने कहा, “मैं उस बारे में सोच रही हूं, मुझे अनिल जी से अभी बात करनी है. जब बात हो जाएगी उसके बाद मैं घोषणा करूंगी कि मैं फ़िल्म कर रही हूं या नहीं.”

लेकिन अगर रोल एक टीनएजर की मां का हो, तो उन्हें कोई ऐतराज़ तो नहीं होगा? इस बारे में उन्होंने कहा, “मैं ख़ुद एक मां हूं. एक हीरोइन के लिए टीनएजर की मां बनना ऐसी कोई बड़ी बात नहीं है. अगर रोल बढ़िया है और मुझे लगता है कि मुझे फ़िल्म करने में मज़ा आएगा तो मैं वो करूंगी, फिर रोल चाहे कुछ भी हो.”

ये बात उन्होंने मंगलवार को मुम्बई में एक भोजन और जीवनशैली पर आधारित टीवी चैनल के लॉन्च की घोषणा के मौके पर कही. माधुरी इस चैनल की ब्रैंड एम्बैसेडर हैं.

माधुरी मानती हैं कि जिस समय वो ऐक्टिंग करती थीं, तब से अब तक फ़िल्म इंडस्ट्री में काफ़ी बदलाव आए हैं. बॉलीवुड में पहले से ज़्यादा अनुशासन है और अब यहां कॉरपोरेट संस्कृति आई है.

‘फ़ूडी’ माधुरी

माधुरी दीक्षित ख़ुद को ‘फ़ूडी’ मानती हैं यानि ऐसा व्यक्ति जिसे अलग-अलग तरीके के व्यंजन खाने का शौक हो. साथ ही उन्हें खाना पकाना भी पसंद है.

मौका मिलने पर वो बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ ख़ान को खाने पर बुलाना चाहेंगी.

एक पत्रकार द्वारा ये पूछे जाने पर कि अगर उन्हें बॉलीवुड के किसी सितारे को खाने का न्यौता देना हो तो वो कौन होगा और वो क्या बनाएंगी, माधुरी ने सलमान, आमिर और शाहरुख़ ख़ान में से शाहरुख़ को चुना.

हल्के-फुल्के अंदाज़ में माधुरी ने कहा, “मैं कुछ शाकाहारी बनाऊंगी क्योंकि हर कोई मांसाहारी खाना नहीं खाता. जिस ऐक्टर या ऐक्ट्रैस को बुलाऊंगी, उनसे उनकी पसंद की सब्ज़ी पूछूंगी. सलमान, आमिर और शाहरुख़ ख़ान में अगर चुनना हो तो मैं शाहरूख़ को खाने पर बुलाऊंगी क्योंकि वो बहुत अच्छे हैं, खाना अच्छा न भी बना हो तब भी वो कहेंगे कि अच्छा बना है.”

अभिनेत्रियों में माधुरी की पसंद रानी मुखर्जी हैं. उन्होंने कहा, “रानी और मुझमें बहुत अच्छी पटती है. आधा कुकिंग तो वही कर लेगी तो दोंनो मिल कुछ अच्छा बना लेंगे.”

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X