सीनियर के बाद जूनियर आरके के साथ काम करेंगी माधुरी दीक्षित

बैंगलोर। आमतौर पर ऐसा देखा जाता है कि अभिनेता अपनी उम्र से छोटी अभिनेत्रियों के साथ काम करते हैं। शाहरूख, सलमान और आमिर के अपोजिट कई अभिनेत्रियों ने फिल्‍मों में डेब्‍यू किया। जबकि करिश्‍मा और करीना ने तो इन तीनों खान के साथ काम किया है लेकिन अपनी शादी के बाद फिल्‍मों में वापसी करने वाली माधुरी दीक्षित एक मात्र ऐसी अभिनेत्री हैं जो खुद से काफी छोटे अभिनेता रणबीर कपूर के साथ अयान मुखर्जी की 'जवानी है दीवानी' फिल्‍म में स्‍क्रीन शेयर करेंगी।

इसके अलावा बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित सीनियर आर के मतलब ऋषि कपूर के साथ साहिबान, याराना और प्रेमग्रंथ जैसी फिल्‍मों में काम कर चुकी हैं। रणबीर कपूर के साथ फिल्‍म में काम करते हुए माधुरी के साथ ऐसा दूसरी बार होगा जब उन्‍होने पिता और पुत्र दोनों के साथ स्‍क्रीन शेयर करेंगी। इसके पहले वह 'दयावान' फिल्‍म में विनोद खन्‍ना के साथ 1988 में और अक्षय खन्‍ना के साथ 1997 में 'मोहब्‍बत' में काम कर चुकी हैं। अक्षय खन्‍ना के साथ माधुरी ने अपनी कम बैक मूवी 'आजा नचले' में भी काम किया है।

Madhuri-Ranbir

माधुरी ने पिता पुत्रों के साथ अलग-अलग फिल्‍मों में तो काम किया ही है। इसके अलावा उन्‍होने अनिल कपूर और संजय कपूर के साथ भी फिल्‍मों में काम किया है। जहां अनिल के साथ बेटा, राम लखन और तेजाब में काम किया है, वहीं संजय कपूर के साथ राजा और मोहब्‍बत फिल्‍म में काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X