..................... Madhuri is very talented actress : Vidya Balan | माधुरी के लिए खुश हैं विद्या - Hindi Filmibeat

माधुरी के लिए खुश हैं विद्या

By Priya Srivastava

Madhuri is very talented actress said Vidya Balan. Madhuri Dixit replaced Vidya Balan in 'Ishqiya-2'.
विद्या बालन ने स्पष्ट कर दिया है कि फिल्म इश्किया के सीक्वेल इश्किया 2 में न लिये जाने से कतई दुखी नहीं हैं। उनका साफ कहना है कि भले ही इश्किया की वजह से उनकी झोली में कई अवार्ड गिरे, परंतु यह कतई जरूरी नहीं है कि इश्किया 2 की होरोइन भी वे ही बनें। उनका कहना है कि वे इश्किया 2 को लेकर हो रही किसी बहस में नहीं पड़ना चाहतीं।

असल में वह उन सवालों के जवाब दे रही थीं, जिसमें पूछा गया था कि उन्हें इश्किया 2 में क्यों नहीं लिया जा रहा है? फिल्म के हीरो नसीरुद्दीन शाह और अरशद वारसी को तो रिपीट किया जा रहा है। विद्या का साफ कहना है कि विशाल भारद्वाज अपनी स्क्रिप्ट के हिसाब से ही कलाकारों का चयन करते हैं। अगर इश्किया 2 की स्क्रिप्ट में फिट बैठतीं, तो उन्हें जरूर लिया जाता।

विद्या का कहना है कि विशाल उनके अच्छे दोस्त हैं। जब उन्हें जानकारी दी गयी तो सीक्वेल फिल्म में माधुरी दीक्षित और कंगना रनौत को लेने की बात चल रही थी। तो उन्होंने खुशी जाहिर की कि यह तो कमाल का कांबिनेशन है। निश्चित रूप से यह फिल्म भी सफल होगी। विद्या का कहना है कि वह खुद माधुरी दीक्षित की बहुत बड़ी फैन है। और वह चाहती हैं कि वे माधुरी को फिर से अभिनय करते देखना चाहती हैं और देखना चाहती हैं कि वाकई क्या कमाल होनेवाला है। विद्या कहती हैं कि उन्हें बेहद खुशी हुई थी जब माधुरी ने कहा था कि वह वाकई विद्या को बेहद पसंद करती हैं और उन्हें बेहद खुशी हुई थी जब उन्होंने विद्या को फिल्म में साड़ी को सलीके से पहनते देखा था। सो, विद्या को इस बात की बेहद खुशी है।
साजिद और जैकी में क्या है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X