..................... Madhuri takes Alia and Varun names for Ham apke hain kaun Remake - Hindi Filmibeat

आलिया और वरुण निभा सकते हैं 'हम आपके हैं कौन' के आइकॉनिक किरदार- माधुरी दीक्षित

एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित इस समय फिल्म कलंक को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में चल रही हैं और उन्होने फिल्म हम आपके हैं कौन के रीमेक को लेकर बड़ी बात कर दी है। सभी को पता है कि प्रेम और निशा की जोड़ी में सलमान खान और माधुरी दीक्षित नजर आए थे और फिल्म ने धमाल किया था। अब इसके रीमेक को लेकर जब माधुरी से पूछा गया कि और दो एक्टर्स हैं जो इस आइकॉनिक किरदार को निभा सकते हैं।

पहले तो कलंक एक्ट्रेस ने कहा कि ये पूरा मामला फिल्म की स्क्रिप्ट पर निर्भर करता है। हम किसी को जानते हैं सिर्फ इतना होने से ही रोमांस नहीं किया जा सकता है। हालांकि उन्होने बाद में आलिया और वरुण धवन का नाम लिया है।

madhuri dixit, alia bhatt, varun dhawan, salman khan, माधुरी दीक्षित, आलिया भट्ट, वरुण धवन, सलमान खान

उन्होने कहा कि आलिया बहुत टैलेंटेड है और वो आसानी से सारे किरदार निभा लेती है। इस बारे में जब आलिया को पता चला कि माधुरी ने उनका नाम लिया है तो वो काफी खुश हुईं।

आलिया ने कहा कि अभी सूरज बड़जात्या सर को फोन लगाकर कहती हूं कि जल्दी कीजिए। गौरतलब है कि फिल्म कलंक के ट्रेलर में आलिया काफी खूबसूरत और काफी दमदार लग रहीं हैं। इस फिल्म की प्रमोशन में सारी स्टारकास्ट बिजी चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X