सत्ते पे सत्ता में होंगी धकधक गर्ल माधुरी दीक्षित

चूंकि ऐश्वर्य ने संजय दत्त को बहुत परेशान कर रखा। वे उन्हें न हां कह रही थी न न कह रही थी, इसलिए उन्होंने मौका देखते ही अपनी दोस्त माधुरी से बात की और वह फिल्म में काम करने के लिए तैयार भी हो गयीं। सूत्रों की मानें तो माधुरी ने इस फिल्म की शूटिंग के लिए अभी डेट्स नहीं दिये हैं। लेकिन अगले माह से फिल्म की शूटिंग शुरू होने की गुजांईश है।
इस फिल्म की शूटिंग ऐश्वर्य की वजह से लटक गयी थी। लेकिन इसे माधुरी ने पार लगा दिया है। इस फिल्म में माधुरी को अच्छी स्क्रिप्ट व कहानी नजर आ रही है। इसलिए उन्होंने फिल्म में काम करने के लिए हां कहा है। उन्होंने कहा है कि वे पिछले कई दिनों से कैमरे से गायब हैं। इसलिए वे इस फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हैं और उन्हें पूरी उम्मीद है कि फिल्म सफल होगी।


Click it and Unblock the Notifications











