यश चोपडा़ के जन्मदिन पर- माधुरी और श्रीदेवी एक साथ

Madhuri Dixit and Sridevi together at Yash Raj Birthday Celebration
आज यश चोपड़ा के निधन के बाद उनका पहला जन्मदिन उनकी पत्नी पामेला जी ने बड़े अनोखे ढ़ंग से मनाने की सोची है। पामेला जी ने इंडस्ट्री के बड़े बड़े स्टार्स और यश चोपड़ा जी की सदाबहार एक्ट्रेसेस को इस पार्टी में इनवाइट किया है। यश चोपडा़ जी की दो फेवरेट और हिट एक्ट्रेसेस में माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी का नाम भी शामिल हैं। श्रीदेवी और माधुरी दोनों के ही बीच बहुत पहले से कॉम्पीटीशन रहा और दोनों ने कभी एक दूसरे से बात तक नहीं की। लेकिन हाल ही में दोनों के बीच दोस्ती की नयी शुरुआत हुई जब उन्होंने साथ में फिल्म साइन की। अब एक बार फिर से दोनों को साथ में देखा जाएगा यश चोपडा़ जी की बर्थडे पार्टी में।

माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी दोनों ही यश चोपडा़ जी की हिट और सफल एक्ट्रेसेस रही हैं। दोनों के अपने अपने कई सारे फैन्स हैं। लेकिन माधुरी और श्रीदेवी के बीच कभी भी दोस्ती जैसा कुछ नहीं रहा। बॉक्स ऑफिस पर अक्सर दोनों की फिल्मों के बीच जंग ही होती थी। लेकिन आज दोनों खूबसूरत और सदाबहार एक्ट्रेसेस एक साथ एक ही छत के नीचे नज़र आएंगी।

माधुरी ने जहां यश चोपड़ा जी के साथ दिल तो पागल है जैसी हिट फिल्म की है वहीं श्रीदेवी तो चांदनी फिल्म के बाद चांदनी के नाम ही फेमस हो गयीं। दोनों एक्ट्रेसेस यश चोपडा़ जी के बेहद करीब भी रही हैं। शाहरुख खान जहां एक ओर इस सेलिब्रेशन के दौरान रैंप पर वॉक करते दिखेंगे वहीं यश चोपडा़ जी की कई खूबसूरत एक्ट्रेसेस भी इस इवेंट में चार चांद लगाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X