एक्ट्रेसेस के लिए ये बेस्ट टाइम है- माधुरी दीक्षित
माधुरी की इस साल रिलीज होने वाली दो बोल्ड फिल्मों डेढ़ इश्किया और गुलाबी गैंग है। दोनों ही फिल्मों में महिला किरदारों पर ज्यादा जोर दिया गया है और साथ ही दोनों फिल्मों में माधुरी दीक्षित ने भी कुछ अलग और हटकर किरदार निभाए हैं। माधुरी दीक्षित जो कि अपने पारिवारिक और रोमांटिक फिल्मों के लिए काफी फेमस रही हैं और उन्होंने कभी भी इस तरह के बोल्ड किरदार नहीं निभाए हैं। लेकिन पहली बार इस तरह के किरदार निभाने में माधुरी को बहुत मजा आया। माधुरी दीक्षित ने बताया कि उन्हें इश्किया फिल्म बहुत पंसद आई थी और वो चाहती थीं कि इस तरह की फिल्म वो भी करें। माधुरी चाहती थीं कि उन्हें विद्या बालन के जैसा किरदार निभाने का मौका मिले।
जब माधुरी को डेढ़ इश्किया के लिए ऑफर दिय गया तो वो बहुत खुश हो गयीं और तुरंत ही उन्होंने हां कर दी। माधुरी ने ये भी कहा कि फिल्म में वो काफी बोल्ड किरदार में नज़र आएंगी लेकिन इस बोल्ड किरदार को निभाने में उन्हें किसी तरह की मुश्किल नहीं हुई। हालांकि कई बार नसीर जी के साथ कुछ इंटिमेट सीन्स करने के दौरान वो थोड़ा शरमा जाती थीं लेकिन इसके अलावा पूरी फिल्म करने के दौरान वो सभी कलाकारों के साथ सहज रहीं।


Click it and Unblock the Notifications












