नसीर संग इंटीमेट सीन करेंगी धक धक गर्ल माधुरी
मुंबई। सन 2010 में आयी फिल्म 'इश्किया' विद्या बालन के बेहतरीन अभिनय के लिए तो जानी ही गई थी। इसके अलावा फिल्म में विद्या और अरशद के बीच फिल्माया गया किसिंग सीन भी काफी चर्चा में रहा था। अब इसके सीक्वेल में माधुरी दीक्षित और नसीरूद्दीन शाह के बीच इंटीमेट सीन फिल्माये जाने की भी चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि फिल्म में स्क्रिप्ट की डिमांड पर इंटीमेट सीन रखे गये हैं।
इसके बारे में निर्देशक अभिषेक चौबे ने बताया कि इस प्रकार के दृश्यों को फिल्माना हमेशा ही मुश्किल काम होता है। इसके लिए कलाकारों को आप पर यकीन होना चाहिए कि आप उन्हें नीचा नहीं दिखाएंगे। मैं उन्हें खुद पर विश्वास होने के बाद ही ऐसा करने के लिए कहता हूं। फिल्म में अरशद वारसी और हुमा कुरैशी के बीच भी अंतरंग दृश्य फिल्माने की बात की जा रही है।
2010 में आयी 'इश्किया' अपने शानदार गानों की वजह से भी चर्चा में रही थी। फिल्म में गालियों का भी इस्तेमाल किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications












