झलक दिखला जा प्रमोशन के दौरान माधुरी-करन ने लगाए ठुमके

काफी मशहूर डांस रियैलिटी शो 'झलक दिखला जा' के प्रचार के लिए फिल्मकार करन जौहर, तारिका माधुरी दीक्षित और नृत्य निर्देशक रेमो डीसूजा बॉलीवुड के अनुभवी अभिनेता अमिताभ बच्चन, ऋषि कपूर और विनोद खन्ना के एक गीत पर थिरकते नजर आए। यहां इन तीनों कलाकारों ने 70 के दशक के एक प्रसिद्ध गाने पर जमकर ठुमके लगाए थे। गौरतलब है कि रिएलिटी शो 'झलक दिख लाजा' एक टीवी श्रृंखला है, जिसका नया संस्करण जल्द ही आने वाला है। इस श्रृंखला में माधुरी, करन और रैमो ने जज की भूमिका में दिखेंगे।

इस नए संस्करण के प्रचार के लिए वर्ष 1977 में बनी फिल्म 'अमर अकबर एंथनी' के पुन: लिखित शीर्षक गीत पर जमकर ठुमके लगाए थे। इस पुन: लिखित शीर्षक गाने को गायक जसप्रीत कौर ने लिखा और गाया है। इस गाने को मूल स्वरूप में गायक किशोर कुमार, शैलेन्द्र कुमार और महेन्द्र कपूर ने अपनी आवाजें दी थीं। ज्ञात हो कि जसप्रीत कौर ने प्रसिद्ध गाने 'निम्मा निम्मा' में भी अपनी आवाज दी थी, जिसे 2012 लंदन ओलंपिक के उद्घाटन के अवसर पर संगीतकार ए.आर.रहमान ने संगीतबद्ध किया था।

जसप्रीत के इस नए संस्करण गीत को अपनी आवाज करन बहुत उत्साहित हैं। एक बयान में उन्होंने कहा, "इस प्रसिद्ध गाने पर नृत्य करने पर मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं। सचमुच इस समय हम शो पर कुछ अनहोनी चीजों पर काम कर रहे हैं। हमें आशा है कि दर्शक हमारे नृत्य को जरूर पंसद करेंगे।" रेमो ने कहा, "इस महान गाने के लिए नृत्य निर्देशन करना और उसमें प्रस्तुति भी देना, सच में एक सम्मान वाला काम है। दर्शकों को आकर्षित करने के लिए यह एक चुनौती थी, जिसे मैंने अच्छे से पूरा किया है।"
धारावाहिक 'झलक दिखला जा' के नए संस्करण का प्रसारण कलर्स टीवी चैनल पर किया जाएगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X