माधुरी-जूही को कमरे में अकेला छोड़ा, तभी बन पाई गुलाब गैंग!

माधुरी दीक्षित और जूही चावला एक साथ पहली बार किसी फिल्म में नज़र आएंगी और ये फिल्म है गुलाब गैंग। अनुभव सिन्हा द्वारा निर्मित गुलाब गैंग पहली बार माधुरी और जूही को एक साथ लेकर बनाई गयी है और इन दोनों को फिल्म में कास्ट करने के लिए अनुभव सिन्हा को कुछ खास तो नही करना पड़ा लेकिन एक चीज जो फिल्म के निर्देशक सौमिक ने की वो ये थी कि उन्होंने शूटिंग शुरु होने से एक दिन पहले जूही और माधुरी को बुलाया और अपने ऑफिस के रुम में बिठाकर वो खुद कमरे से बाहर चले गये। सौमिक के जाने के बाद जूही और माधुरी ने पहली बार एक दूसरे के साथ बातें शुरु कीं और एक दूसरे को जानने का प्रयास किया। और इसी एक इंसिडेंट के चलते माधुरी और जूही एक दूसरे के करीब आ गये और गुलाब गैंग के दौरान दोनों के बीच अच्छी कैमिस्ट्री रही।

जूही चावला और माधुरी दीक्षित हाल ही में गुलाब गैंग के प्रमोशनल ईवेंट के दौरान नज़र आए और दोनों ने मिलकर गुलाब गैंग से जुड़े कई सवालों के जवाब भी दिये। माधुरी और जूही से पूछा गया कि एक दूसरे के साथ काम करने का एक्सपीरियंस कैसा रहा इसपर माधुरी ने कहा कि ये बहुत ही बेहतरीन एक्सपीरियंस था और उन्होंने बहुत मजे किया। दूसरी तरफ जूही ने कहा कि माधुरी बेस्ट को-स्टार हैं। जूही ने फिर बताया कि वो माधुरी के और करीब तब आईं जब एक दिन निर्देशक सौमिक ने दोनों को अपने ऑफिस में बुलाया और उन्हें कमरे में छोड़कर वो खुद बाहर चले गये। उसी दौरान माधुरी और जूही ने एक दूसरे से बातें शुरु कीं और दोनों एक दूसरे के करीब आ गयीं।

इससे पहले माधुरी और जूही ने कभी भी एक दूसरे से इतनी बातचीत नहीं की थी। उनका आमना सामना होने पर दोनों सिर्फ एक दूसरे को हाय हैलो कहकर गुजर जाती थीं। लेकिन एक ही कमरे में बैठे रहने पर दोनों ने एक दूसरे को समझने की कोशिश की। दूसरे दिन जब फिल्म की शूटिंग शुरु हुई तो ये बहुत ही बेहतरीन एक्सपीरिंयस रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X