गुलाब गैंग में एक साथ माधुरी-जूही
निर्माता-निर्देशक अनुभव सिन्हा ऐसा कुछ करने जा रहे हैं जो बॉलीवुड के इतिहास में अब तक नहीं हुआ है, जी हां अनुभव सिन्हा बॉलीवुड की दो दिग्गज अभिनेत्रियों को एक साथ पर्दे पर उतारने जा रहे हैं। आप समझ गये होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं। हम बात कर रहे हैं माधुरी दीक्षित और जूही चावला की। बीते जमाने में एक-दूसरे की सफल प्रतिद्विंदी माधुरी-जूही अनुभव की फिल्म गुलाब गैंग में एक साथ नजर आयेंगी।
खबर है कि दोनों ही अभिनेत्रियों ने फिल्म के लिए हां बोल दिया है। अनुभव का कहना है कि हिरोईन प्रधान फिल्म के लिए हमें दो ऐसे चेहरे चाहिए थे जो कि सुंदर हो और अभिनय में माहिर हों ऐसे में माधुरी और जूही से अच्छा विकल्प कोई हो ही नहीं सकता है। मुझे उम्मीद है कि दोनों को जरूर लोग पर्दे पर पसंद करेंगे।
आपको बता दें कि यूपी के गुलाबी गैंग पर आधारित फिल्म है गुलाब गैंग। जिसकी कहानी गुलाबी गैंग की अध्यक्षा संपत पाल के जीवन की है जिस पर संपत लाल पहले ही विरोध जता चुकी हैं। जबकि अनुभव ने कहा है कि उनकी फिल्म संपत की कहानी नहीं है।खैर जो भी हो दर्शकों को बड़े दिन बाद अभिनय कौशल से सजी फिल्म देखने को मिलेगी और उम्मीद की जा सकती है कि उन लोगों को गुलाब गैंग जरूर पसंद आयेगी जिन्हें माधुरी और जूही दोनों पसंद है। देखना दिलचस्प होगा कि कौन किस पर भारी पड़ता है। क्योंकि माधुरी अगर बॉलीवुड की गजगामिनी हैं तो जूही भी हर दिल अजीज हैं।


Click it and Unblock the Notifications












