गुलाब गैंग में माधुरी-जूही की जुगलबंदी
बीते जमाने की दो बेहतरीन अदाकरायें माधुरी दीक्षित और जूही चावला एक साथ पर्दे पर नजर आने वाली हैं फिल्म गुलाब गैंग में नजर आने वाली हैं। फिल्म के निर्देशक अनुभव सिन्हा का कहना है कि फिल्म गुलाब गैंग की शूंटिग पूरी हो चुकी है।
फिल्म में माधुरी दीक्षित सकारात्मक रोल में हैं तो जूह चावला ने पर्दे पर निगेटिव किरदार निभाया है। फिल्म में वह एक राजेनता बनीं हैं जो किसी को भी अपने फायदे के लिेए इस्तेमाल कर सकती हैं।
कहा जा रहा है कि यह फिल्म गुलाबी गैंग की कहानी पर हैं हालांकि अनुभव सिन्हा ने कहा कि केवल गुलाब गैंग नाम रख लेने के कारण फिल्म गुलाबी गैंग की नहीं हो जाती हैं। मेरी फिल्म की कहानी बिल्कुल अलग है। फिल्म की स्टोरी के बारे में ज्यादा खुलासा तो नहीं कर सकता हूं लेकिन इतना बोल सकता हूं कि मेरी फिल्म सबसे अलग है।
तो वहीं इससे पहले जूही ने भी कहा था कि फिल्म की अलग सी पटकथा ने ही उन्हें इस फिल्म को करने पर मजबूर किया। फिल्म बेहतरीन है, उम्मीद करती हूं कि फिल्म जरूर लोगों को अच्छी लगेगी।
फिल्म में माधुरी दीक्षित और जूही के अलावा अनुराग ने भी माधुरी की जमकर तारीफ की है। उनका कहना है कि उनके लिए एक सपने जैसा है। इस फिल्म से माधुऱी तीसरी बार कम बैक कर रही हैं, देखते हैं कि वो क्या कमाल करती हैं? आज भी उन्हें लोग पसंद करते है कि नहीं यह तो फिल्म की सफलता पर ही निर्भर करेगा।


Click it and Unblock the Notifications