अपने फैन्स के लिए भारत वापस आ रही हैं माधुरी
एक समय में लाखों दिलों की धड़कन रह चुकी माधुरी दीक्षित नेने अपने परिवार के साथ भारत लौटने का फैसला कर लिया है। ये शादी के बाद करीब 12 बरस से अमेरिका में रह रहीं थी।

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में माधुरी ने कई सुपरहिट फिल्में अपने नाम की है यही नहीं उनके डांस के भी लाखों दिवाने आज भी है। माधुरी दीक्षित ने 1999 में उस समय अचानक ही शादी कर ली उनका करियर के पीक पर था और फिल्मों में उनका ही राज चला करता था।
उन्होंने भारतीय मूल के अमेरिकी डॉक्टर श्रीराम नेने के साथ शादी की और डेनवर में बस गईं। माधुरी ने 2007 में फिल्म 'आजा नच ले' के साथ बॉलीवुड में वापसी की आज भी उनके पास फिल्मों के ऑफर्स हैं। हो सकत ा है कि वो जल्द ही फिल्मों में अपने पारी की शुरूआत भी कर दें।
माधुरी कहती हैं कि मुंबई लौटने का प्लान उनके परिवार ने काफी पहले ही ले लिया था। माधुरी चाहती हैं कि उनके बच्चों की परवरिश भारतीय माहौल में हो वह अपनी देश की मिट्टी से जुड़े रहें। उनके इस फैसले पर बच्चे भी काफी खुश हैं।
माधुरी ने अपने बच्चों के लिए अभी से स्कूल भी ढूंढ़ना शुरू कर दिया है। हो सकता है कि वह सबसे पहले अपने जुहू के पुराने अपार्टमेंट में ही कुछ दिनों के लिए रहें।


Click it and Unblock the Notifications











