जन्मदिन के दिन कहां गईं माधुरी दीक्षित

माधुरी से जुड़े सूत्र से पता चला है कि वह तो पिछले हफ्ते ही पूरे परिवार के साथ डेनवर चली गईं। जन्मदिन भी वे वहीं मनाएंगी। इन दिनों उनके बच्चों की छुट्टियां चल रही हैं। इसके बाद उन्हें बच्चों के साथ ऐसा समय बिताने का मौका नहीं मिल सकेगा। उनके स्कूल शुरू हो जाएंगे और माधुरी भी अपने काम पर लग जाएंगी। माधुरी की दो फिल्में और रिएलिटी शो 'झलक दिखला जा' की शूटिंग होने में अभी समय है।
अब आप सोच रहे होंगे कि वह छुट्टियां मनाने के लिए अमेरिका ही क्यों गईं। वह तो कहीं और भी जा सकती हैं। लेकिन डेनवर ही जाना उन्होंने क्यों पसंद किया।
दरअसल माधुरी शादी के बाद से 9 सालों से अमेरिका में ही रह रही थीं। वहां उन्होंने कुछ दोस्त भी बनाए, ऐसे में इससे अच्छा कोई और मौका नहीं था पुराने दोस्तों से मिलने का इसलिए माधुरी बिना कुछ सोचे अमेरिका पहुंच गईं।


Click it and Unblock the Notifications