अमिताभ बच्चन के साथ बोल्ड सीन से किया इंकार, फिल्म ने निकाल दी गईं थी माधुरी दीक्षित, अब हुआ बड़ा खुलासा!

Madhuri dixit Amitabh Bachchan

Madhuri Dixit Fired from a Film- माधुरी दीक्षित ने काफी काम किया है और लगभग अपने जमाने के सभी सुपरस्टार्स के साथ काम किया है। लेकिन काफी कम लोग जानते हैं कि एक बार उनको फिल्म से सिर्फ इसलिए निकाल दिया गया था क्योंकि उन्होने अमिताभ बच्चन के साथ बोल्ड सीन करने से मना कर दिया था।

जी हां, इस किस्से के बारे में काफी लोग जानते हैं लेकिन ऐसा हुआ था। बता दें कि इस बात का खुलासा खुद इस फिल्म के निर्देशक टीनू आनंद ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था।

टीनू का कहना था कि ऐन वक्त पर माधुरी दीक्षित ने ऐसा किया था और सभी काफी परेशान हो गए थे। दरअसल माधुरी दीक्षित बोल्ड सीन करने के लिए बिल्कुल सहज नहीं थीं असहज महसूस कर रहीं थीं।

45 मिनट तक नहीं निकलीं बाहर

टीनू आनंद ने कहा था कि, सीन शूट होने के कुछ देर पहले ही वो ड्रेसिंग रूम में गईं थीं और 45 मिनट तक बाहर नहीं आईं। इस बार में जब उनसे बात की गई तो उन्होने बोल्ड सीन के लिए पूरी तरह से इंकार कर दिया। हालांकि निर्देशक ने उनको काफी समझाया लेकिन वो नहीं मानी।

अंत में अमिताभ बच्चन भी उनके पास गए और सीन को करने के लिए बात की और काफी समझाने की कोशिश की थी। बाद में निर्देशक ने उनको फिल्म से निकाल दिया और दूसरी हीरोइन की तलाश में लग गए। हालांकि बाद में माधुरी दीक्षित सीन करने के लिए मान गईं थीं। इस फिल्म का 'शनाख्त' था जो कि बाद में प्रोड्यूसर्स की कुछ समस्याओं को लेकर बन नहीं पाई डिब्बाबंद हो गई।

कई बोल्ड सीन किए

माधुरी दीक्षित ने अपने करियर में कई बोल्ड सीन किए हैं और सबसे ज्यादा चर्चा तो विनोद खन्ना के साथ हुई थी। इस सीन को लेकर कई तरह की बातें की जाती हैं। हालांकि अब वो फिल्मों में नजर नहीं आती हैं। उनके फैंस इंतजार में हैं कि वो कब धमाकेदार वापसी करेंगी। आज भी माधुरी दीक्षित बला की खूबसूरत हैं और शानदार डांस करती हैं।

अमिताभ बच्चन का स्टारडम

सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में की हैं और वो आज भी लगातार काम कर रहे हैं। फिल्म सात हिंदुस्तानी से करियर की शुरुआत करने के बाद उन्होने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा है। अक्सर देखा जाता है कि फिल्मों के अलावा वो टीवी रियालिटी शो का हिस्सा रहते हैं। अगर आप कौन बनेगा करोड़ पति शो की की बात करें तो अमिताभ बच्चन के बिना ये शो बिल्कुल अधूरा है। हाल ही में उनकी तबियत खराब हुई थी और इसके बाद वो ब्रेक पर थे। हालांकि अब वो पूरी तरह से ठीक हैं।

इस उम्र में भी कर रहे हैं काम

80 के पार जा चुके अमिताभ बच्चन अभी भी फिल्मों का हिस्सा होते हैं और कुछ समय पहले धर्मेंद्र ने उनको लेकर कहा था कि वो पूरी इंडस्ट्री का इंजन बने हुए है। वो आगे आगे हैं और बाकी उनके पीछे। अमिताभ बच्चन इस दौरान उनके पास ही मौजूद थे और मुस्कुरा रहे थे। हालांकि धरम पाजी भी हाल ही में एक फिल्म में नजर आए थे जिसमें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट लीड रोल में थे। लेकिन अमिताभ बच्चन आज भी लीड रोल करते हैं और लोगों को अपने किरदारों से हैरान करते हैं।

ट्विटर को लेकर चर्चा में

इस वक्त अमिताभ बच्चन अपने सोशल मीडिया अकाउंट को लेकर खबरों में हैं। उनका कहना है कि ट्विटर पर उनके 50 मिलियन फॉलोअरस पूरे नहीं रहे हैं। इस शिकायत के बाद वो लगातार ब्लैंक ट्वीट करते रहते हैं। पहलगाम के हमले के बाद उन्होने कई दिनों के बाद कोई ट्वीट किया थाा। इसके बाद फिर ऑपरेशन सिंदूर पर उन्होने पोस्ट किया था। अमिताभ बच्चन को सोशल मीडिया पर कई मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

FAQs
माधुरी दीक्षित की पहली फिल्म कौन सी थी?

माधुरी दीक्षित ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में की हैं और आखिरी बार उनको भूल भुलैया 3 में देखा गया था। बता दें कि इस फिल्म में उनको काफी पसंद किया गया था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्होने अपने करियर की शुरुआत साल 1984 में की थी। वो पहली बार फिल्म अबोध का हिस्सा बनीं थीं। इसके बाद उन्होने पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार काम कर रही हैं। 

Filmibeat Entertainment

More from Filmibeat

Read more about: madhuri dixit amitabh bachchan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X