#SHOCK: माधुरी दीक्षित की शादी का प्रपोज़ल....इस सुपरस्टार सिंगर ने कर दिया था रिजेक्ट!

माधुरी दीक्षित के हज़ारों फैन्स आज चौंक जाएंगे क्योंकि उनकी ज़िंदगी से जुड़ी एक बड़ी दिलचस्प खबर वायरल हो रही है। दरअसल, माधुरी दीक्षित के पापा एक मशहूर सिंगर के घर उनका रिश्ता लेकर गए थे लेकिन...

किस्सा बड़ा दिलचस्प और पुराना है। लेकिन बॉलीवुड के पुराने किस्से सुनने में अलग ही मज़ा आता है। बात उन दिनों की है जब माधुरी दीक्षित को फिल्मों का नया नया शौक लगा था। और माधुरी दीक्षित बिल्कुल कट्टर मराठी परिवार से थीं।

माधुरी दीक्षित के पिता नहीं चाहते थे कि वो फिल्मों में करियर बनाएं। और इसलिए वो माधुरी के लिए लड़का ढूंढने लगे। बड़ी मुश्किल से उनको मिले सुरेश वाडेकर।

madhuri-dixit-was-rejected-singer-suresh-wadekar-for-marriage

उन दिनों सुरेश वाडेकर अपना करियर सिंगिंग में शुरू कर रहे थे। और उनके पास जैसे ही 12 साल छोटी माधुरी का रिश्ता पहुंचा, उन्होंने यह कहकर रिश्ता ठुकरा दिया कि लड़की बहुत दुबली पतली है।

वहीं माधुरी दीक्षित के पिता को चिंता थी कि अगर लड़की ने फिल्म लाइन में ही धुनी जमा ली तो फिर शादी ब्याह में काफी अड़चनें आएंगी। बाद में माधुरी दीक्षित ने परिवार के पसंद से श्रीराम नेने से शादी की।

वहीं दूसरी तरफ सिंगर सुरेश वाडेकर ने अपनी 12 साल छोटी स्टूडेंट पद्मा जी से शादी कर ली। आज कल पद्मा जी ज़ीटीवी के लिटिल चैंप्स में जज बनकर नज़र आती हैं और उनकी सुंदरता के सब दीवाने हैं।

ये तो माधुरी दीक्षित के जीवन का एक किस्सा है। लेकिन उनका संजय दत्त से जुड़ा भी एक किस्सा है जो वो नहीं चाहतीं कि दत्त बायोपिक में दिखाई दे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X