सस्ते में काम करने को तैयार नहीं माधुरी दीक्षित

माधुरी दीक्षित के बारे में कहा जा रहा है कि जब से वो बॉलीवुड में वापसी को तैयार हुई हैं तब से ही उनके घर के चक्कर निर्माता-निर्देशक लगा रहे हैं लेकिन माधुरी ने अभी तक किसी को हां नहीं बोला है वजह है कि माधुरी अपनी हर फिल्म के लिए 5 करोड़ रूपये मांग रही हैं। इससे एक भी पैसा कम करने को वह तैयार नहीं है।
यही नहीं माधुरी दीक्षित एक एड फिल्म के लिए भी 1 से 3 करोड़ रूपए मांग रही है। माधुरी जितने पैसे मांग रही है उतने ही पैसे बॉलीवुड की आज की सफल अभिनेत्रियां मांग रही है। करीना कपूर,विद्या बाल और कैटरीना कैफ एक फिल्म के लिए 4 से पांच-छह करोड़ रूपए लेती है। लेकिन माधुरी को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि अगला कितना पैसा मांग रहा है उन्हें आज भी लगता है कि वो इतनी रकम मांगने की हकदार हैं इसलिए वह डिमांड कर रही हैं।
खैर माधुरी की यह अदा बतातीं हैं कि उन्हें अपने ऊपर पूरा भरोसा है और उन्हें लगता है कि उनकी डिमांड जरूर पूरा होगी। वैसे खबर है कि माधुरी प्रकाश झा की फिल्म से वापसी कर रही हैं और माधुरी की डिमांड को प्रकाश झा ने मान भी लिया है।


Click it and Unblock the Notifications