शाहरूख, आमिर, सलमान संग डिनर चाहती है माधुरी

खबर आ रही है कि मधुर मु्सकान की मालकिन माधुरी दीक्षित ने यह इच्छा जाहिर की है कि वह फिल्म इंडस्ट्री के तीनों खान शाहरुख, आमिर और सलमान को किसी दिन अपने घर खाने पर बुलाना चाहती हैं।
पढ़े : शाहरुख ने माधुरी को चूमा और गले लगाया
जिसमें वो आमिर के लिए मैक्सिकन फूड, शाहरूख के लिए चाईनीज फूड और सलमान को मुगलई बिरयानी खिलाना चाहती है, माधुरी ने नई दिल्ली में संवाददाताओं से कहा, मैं शाहरुख, आमिर और सलमान को अपने घर खाने पर बुलाना पसंद करूंगी। मैं जानती हूं कि शाहरुख हमेशा मेरी पाक कला की प्रशंसा करते रहे हैं। आमिर मुझे खाना बनाने की सलाह देंगे जबकि सलमान खान कहेंगे कि भोजन कहां है मुझे जल्दी खाने को दीजिए।
अक्सर ऐसा सुनने में आता है कि महिलाएं पाक कला में पुरुषों से अधिक निपुण होती हैं लेकिन माधुरी यह स्वीकार करने में नहीं हिचकती हैं कि उनके पति श्रीराम नेने खाना पकाना में माहिर हैं। माधुरी कहती हैं, वह (श्रीराम) खाना बनाना पसंद करते हैं। यह उनके लिए एक कला है। वह कुछ भी बहुत जल्दी सीख जाते हैं। मेरे अच्छा खाना पकाने के पीछे उनका बड़ा योगदान है।
सबको पता है कि बॉलीवुड के तीनों खान माधुरी के जबरदस्त दीवाने है, और माधुरी की आवाज पर तीनों खान दौड़े चले आयेगें, ये बात माधुरी अच्छी तरह से जानती है, इसलिए मादुरी तीनो खान को अपने खान से चारों खाने चित्त करना चाहती है, ऐसे में हो सकता है माधुरी की ये कोशिश कामयाब हो जाये और बॉलीवुड के करन-अर्जुन फिर से एक हो जायें।


Click it and Unblock the Notifications











