श्रीदेवी के कारण कॉमेडी को इच्छुक माधुरी
बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। बेहतरीन अदाकारा और बेहतरीन नृत्यांगना माधुरी के लिए कुछ भी कहना बेमानी है। लेकिन हिंदी सिनेमा की एक बुराई है कि भले ही यहां फिल्मों के हीरो बूढे नहीं होते हैं लेकिन अभिनेत्रियां बहुत जल्दी आउट ऑफ डेट हो जाती हैं।
शायद ऐसा ही डर ब़ॉलीवुड दिवा माधुरी के दिल में भी हो। क्योंकि जिस समय माधुरी ने फिल्मी दुनिया छोड़ी थी और जिस फिल्मी दुनिया में वो वापस आयी हैं वो काफी बदल चुकी है।
आज नयी तारिकाओं का जमाना है ऐसे में माधुरी का फिर से पांव जमाना बड़ी चुनौती है।लेकिन कभी श्रीदेवी को पछाड़कर नंबर वन का खिताब पाने वाली माधुरी ने उन्हीं के पदचिह्नों पर चलने की कोशिश की है इसलिए शायद उन्हें अब कॉमेडी फिल्म में काम करने का मन कर रहा है। क्योंकि पूरे 13 साल बाद श्रीदेवी ने कॉमेडी फिल्म इंग्लिश-विंग्लिश से पर्दे पर धमाकेदार वापसी की है।
फिल्म कॉमेडी टच पर थी जिसके कारण माधुरी को भी लगा कि शायद वो भी एक बार फिर से श्री की तरह कमबैक कर सकती हैं इसलिए उन्होंने कॉमेडी फिल्मों में काम करने की इच्छा जताई है।
वैसे माधुरी इन दिनों करण जौहर की फिल्म यह जवानी है दीवानी में एक आयटम नंबर कर रही हैं तो वहीं विशाल भारद्वाज की फिल्म डेढ इश्कियां और गुलाब गैंग में लीड रोल निभा रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications
