..................... Madhuri Dixit wants Alia Bhatt to play her biopic - Hindi Filmibeat

आलिया परफेक्ट हैं, लेकिन मेरी बॉयोपिक के लिए उन्हें थोड़ा और कथक सीखना होगा- माधुरी दीक्षित

हाल ही में फिल्म कलंक के प्रमोशन के दौरान माधुरी दीक्षित मीडिया से मुखातिब हुईं, जहां उन्होंने अपनी बॉयोपिक पर भी बयान दिया। कलंक में आलिया भट्ट और माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गाना 'घर मोरे परदेसिया' काफी चर्चित हो चुका है। दोनों एक्ट्रेस को साथ देखकर फैंस काफी खुश हैं और यहां तक मांग कर रहे हैं यदि माधुरी दीक्षित पर कभी बॉयोपिक बने तो बतौर मेनलीड आलिया भट्ट को ही कास्ट किया जाए।

मीडिया से बातचीत के दौरान जब माधुरी दीक्षित से पूछा गया- क्या आप अपनी बॉयोपिक में आलिया भट्ट को माधुरी दीक्षित के तौर पर सटीक देखती हैं? तो धक धक गर्ल ने कहा- हां क्यों नहीं, आलिया बहुत ही बेहतरीन कलाकार हैं, वह मेरी बॉयोपिक के लिए परफेक्ट हैं, बस थोड़ा और कथक सीखना होगा।

Madhuri Dixit

माधुरी दीक्षित ने आलिया की तारीफ करते हुए कहा- आलिया का मैंने काफी काम देखा है। वह शुरुआती फिल्मों से ही काफी दमदार रही हैं। हाईवे, गली बॉय, राजी जैसी फिल्मों में उन्होंने कितना अच्छा काम किया है। बतौर एक्ट्रेस वह उम्दा हैं।

साथ ही एक्ट्रेस ने हंसते हुए कहा, लेकिन मुझे लगता है आलिया को डांस पर थोड़ा और काम करना पड़ेगा। हालांकि तम्मा तम्मा और कलंक में मैंने उन्हें डांस करते देखा है और वह काफी अच्छा कर लेती हैं। यदि वह मेरी बॉयोपिक करती हैं तो मजा आ जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X