दर्शकों को हंसाना चाहती हैं धक धक गर्ल माधुरी
माधुरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा "मैं फिल्मों में हर तरह की भूमिका निभाना चाहती हूं। मैं कॉमेडी करना चाहती हूं। मैं विविधतापूर्ण किरदार निभाना चाहती हूं लेकिन यह इस बात पर निर्भर करता है कि मुझे कैसी फिल्मों के प्रस्ताव आते हैं और उनमें से मैं किन में काम करना पसंद करती हूं।" माधुरी दीक्षित की फिल्म गुलाब गैंग में माधुरी दीक्षित के साथ जूही चावला, माही गिल और शिल्पा शुक्ला भी मुख्य भूमिकाओ में हैं। फिल्म का निर्माण किया है अनुभव सिन्हा ने।
बॉलीवुड की हर एक एक्ट्रेस कॉमेडी से लेकर एक्शन सभी तरह की फिल्में और सभी तरह के किरदार कर चुकी हैं। अब माधुरी जो कि बॉलीवुड में काफी समय बाद नज़र आने वाली हैं भी चाहती हैं कि वो बाकी एक्ट्रेसेस से किसी भी मामले में पीछे ना रहें। माधुरी दीक्षित बॉलीवुड की ऐसी एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं जो कि बॉलीवुड में हर तरह के किरदार में फिट हो जाती हैं। ढेढ़ इश्किया में माधुरी एक बहुत ही बोल्ड किरदार निभाने वाली हैं। 'डेढ़ इश्किया' फिल्म भी काफी समय तक सुर्खियों में रह चुकी है क्योंकि इसमें माधुरी पहली बार किसी बहुत ही बोल्ड किरदार में नज़र आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications
