माधुरी दीक्षित मराठी फिल्मों में करेंगी डेब्यू..जानिए DETAILS

By Shweta

माधुरी दीक्षित हिंदी सिने प्रेमियों के दिल में सालों से राज कर रही हैं और अब वो जल्द ही मराठी फिल्मों में अपनी पारी की आगाज करने जा रही हैं। यह पूरी तरह से महिला प्रधान फिल्म होगी और इसके लिए माधुरी दीक्षित भी काफी एक्साइटेड हैं।

माधुरी दीक्षित ने इस फिल्म के बारे में बताया कि "यह एक ऐसी फिल्म है जो हर घर की कहानी है जिसमें आशा की किरण है। यह फिल्म आपको उम्मीद और प्रेरणा देती है। इसे हर कोई पसंद करेगा इसमें कोई शक नहीं है।" उन्होंने ये भी कहा कि उन्होंने यह फिल्म सिर्फ इसलिए चुनी है क्योंकि उन्हें ये काफी दिलचस्प लगा।

madhuri-dixit-to-make-her-acting-debut-in-marathi-cinema

इस फिल्म का निर्देशन जस प्रभा विजय देवसकर करने जा रहे हैं हालांकि फिल्म का नाम अभी नहीं चुना गया है। माधुरी दीक्षित के फैन्स बेशक इस फिल्म का इंतजार करेंगे। फिलहाल माधुरी दीक्षित लंबे से फिल्मों से दूर हैं। उनका मानना है कि अगर कोई दमदार फिल्म ऑफर होगी तभी वो करना पसंद करेंगी।

माधुरी दीक्षित की आखिरी फिल्म 2014 में गुलाब गैंग रिलीज हुई थी जिसमें उनके साथ जूही चावला भी नजर आई थीं। इसके अलावा 2014 में ही वो डेढ़ इश्किया में भी नजर आई थी जिसमें उनके साथ हुमा कुरैशी, नसीरउद्दीन शाह और अरशद वारसी लीड रोल में थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X