माधुरी को सूट करेगी कॉमेडी!
माधुरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वो हर तरह के रोल करना चाहती हैं। वो एक तरह के किरदार करके खुद को बांधना नहीं चाहती हैं। माधुरी ने जब से कॉमेडी करने की अपनी इच्छा को जाहिर किया है ल उनके फैन्स यही सोच रहे हैं कि क्या माधुरी को कॉमेडी रोल सूट करेंगे? गुजरात के अनुज का कहना है कि माधुरी पर कॉमेडी रोल बिल्कुल सूट नहीं करेंगे। क्योंकि माधुरी अभी तक एक अलग तरह के किरदार करती नज़र आई हैं। वहीं लखनऊ के ईश्वर का कहना है कि माधुरी एक बेहतरीन अदाकारा हैं। वो जो भी किरदार करेंगी उसे बेहतरीन तरीके से करेंगी। ईश्वर ने कहा कि कॉमेडी में भी माधुरी बेस्ट होंगी।
फिल्हाल माधुरी दीक्षित अनुभव सिन्हा की फिल्म गुलाब गैंग और विशाल भारद्वाज की फिल्म डेढ़ इश्किया में व्यस्त हैं। गुलाब गैंग और डेढ़ इश्किया की शूटिंग शुरु हो चुकी है। दोनों फिल्मों में माधुरी का किरदार बेहद सशक्त है और साथ ही काफी मजबूत भी। माधुरी के साथ पहली बार काम कर रहे अरशद वारसी ने ट्वीट किया डेढ़ इश्किया की शूटिंग ने मुझे एक भूले बिसरे युग में पहुंचा दिया है। ये देखकर खुशी हुई कि माधुरी दीक्षित एकदम शुद्ध उर्दू बोलती हैं।


Click it and Unblock the Notifications
